Raksha Bandhan festival 2023 : रक्षाबंधन का त्योहार (Rakhi festival 2023) हर भाई बहन को पूरे साल इंतजार रहता है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं उनसे अपनी सुरक्षा का वचन मांगती हैं, और भाई भी पूरा जीवन उनका ख्याल रखने का वादा करते हैं. ऐसे में इस बार रक्षाबंधन कब पड़ रहा है और किस शुभ मुहूर्त (shubh muhurat of rakhi) में कलाई पर राखी बांधनी है इसकी सारी डिटेल आर्टिकल में आपको बताने वाले हैं.
- इस बार रक्षाबंधन का त्योहार सावन में पूर्णिमा तिथि को दोपहर में मनाया जाएगा. यह समय सबसे शुभ होता है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखना जरूरी होता है कि, उस दिन भद्रा काल ना हो. अगर राखी के दिन भद्रा काल का साया हो तो राखी बांधना शुभ नहीं होता है. हिंदू पंचाग के अनुसार, 30 अगस्त को सावन पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा काल शुरू हो जाएगा और रात्रि 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगा.
कब बांधे राखी
रक्षाबंधन के लिए सावन पूर्णिमा के दिन दोपहर का समय सबसे शुभ माना जाता है, लेकिन इस वर्ष भद्रा काल के कारण 30 अगस्त को दोपहर में रक्षाबंधन शुभ नहीं है. 30 अगस्त को पूरे दिन भद्रा काल है. पंडितों के अनुसार रात्रि के समय रक्षाबंधन बनाए जाना अच्छा नहीं होता है इसलिए, 31 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा. सावन पूर्णिमा की तिथि 31 अगस्त को सुबह सात बजकर पांच मिनट तक है. ऐसे में 31 अगस्त को सुबह-सुबह रक्षाबंधन मनाया जाना सबसे शुभ होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं