Rahu Ketu Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह एक निश्चित काल के बाद राशि परिवर्तन करता है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है. किसी के लिए ये शुभ होता है तो किसी को सावधान रहने की जरूरत होती है. ज्योतिष गणना के अनुसार 5 दिसंबर 2026 को राहु और केतु राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. राहु कुंभ राशि में हैं और 5 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग होगा. ये राशि परिवर्तन 3 राशियों के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में...
1. सिंह राशि
राहु-केतु के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के लोगों के जीवन में खास चेंज देखने को मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं, कुछ लोग जॉब चेंज करने का भी मन बना सकते हैं. आर्थिक स्थिति की बात करें तो खर्चे बढ़ सकते हैं और रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है. परिवार में चल रहे किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत हो सकती है.
2. तुला राशि
तुला राशि के जातकों के जीवन में करियर और आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है. ज्यादा किसी पर भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो खर्चे बढ़ सकते हैं. परिवार में अगर किसी से मतभेद चल रहा है तो मन में बात रखने की जगह खुलकर बात करें.
3. धनु राशि
धनु राशि के जातकों की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं. साथ ही कारोबारियों को भी नए कॉन्टैक्ट से फायदा हो सकता है. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है. निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो पूरी जानकारी ले लें. साथ ही किसी को उधार देने से बचें. अपने बजट का ध्यान रखें.
यह भी पढ़ें: हाथ पर कलावा कितने दिन तक रखना चाहिए? पुराने कलावे को उतारने के बाद क्या करें, एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय से जानें
यह भी पढ़ें: सनातन धर्म का संदेश लेकर निकलेंगे मुरारी बापू, कन्याकुमारी से केदारनाथ तक निकलेगी भारत स्वास्तिक यात्रा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं