Libra Tarot Card Horoscope 04 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: परिवार में कुछ लोगों के आगमन से पारिवारिक व्यवस्था बिगड़ सकती है. जिसके चलते निजी कार्यों को लेकर लापरवाह हो सकते हैं. इस समय व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करें.अचानक खर्चों पर नियंत्रण करना मुश्किल हो सकता है. अतः अनुपयोगी वस्तुओं की खरीदारी ना करें. परिवार में किसी नए व्यक्ति के शामिल होने से दिनचर्या में बदलाव आ सकता है.मेडिटेशन और योग कर अपने तनाव पर नियंत्रण पायें. छोटी-छोटी बातों को लेकर जीवन साथी को अपमानित न करें. परिवार की महिलाओं को बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों का सम्मान बनाए रखें.छोटे बच्चों की गतिविधियों को अनदेखा न करें.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य क्षेत्र में छोटे-बड़े सभी कर्मचारियों के साथ व्यवहार में नम्रता बनाए रखें .अपने पद का दुरुपयोग ना करें. लगातार सफलता प्राप्त होने से व्यवहार में अहंकार और जिद महसूस कर सकते हैं.इन अवगुणों पर नियंत्रण रखें. किसी को रंग रूप या जाति के आधार पर अपमानित न करें. अपने शब्दों में मिठास लाए. कड़वे शब्दों का प्रयोग लोगों को चिढ़ा सकता है. किसी बात की जानकारी न होने पर उसे बात को लेकर बहस ना करें.
स्वास्थ्य/Health
परिवार के छोटे सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं.उसके खान-पान और नियम में दवा देने की जिम्मेदारी स्वयं लेंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी बात को मनवाने के लिए किसी पर पैसों का दबाव न डालें. सही समय पर अच्छी योजना में धन निवेश करें.
रिश्ते/Relationship
प्रिय के साथ समय की कमी को लेकर अनबन हो सकती है.सामने वाले को खुश करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं