बौद्ध भिक्षु यात्री ह्वेनसांग पर भारत-चीन की साझा फिल्म रिलीज के लिए तैयार

बौद्ध भिक्षु यात्री ह्वेनसांग पर भारत-चीन की साझा फिल्म रिलीज के लिए तैयार

बीजिंग:

भारतीय इतिहास के पन्नों में बौद्ध यात्री के रूप में वर्णित चीन के विख्यात भिक्षु ह्वेनसांग के जीवन पर बनी भारत और चीन की साझा फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है।

भारतीय फिल्मों का प्रचार-प्रसार करने वाली चीनी कंपनी स्ट्रेटजिक अलायंस के साझेदार प्रसाद शेट्टी ने से कहा कि यह फिल्म 2.2 करोड़ डॉलर में बनी है और चीन के आधिकारिक निकायों की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद इसे रिलीज किया जाएगा।

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- 
यह भी पढ़ें : भारत ने 75 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को वीजा देने से किया इंकार
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----​​

चीनी नववर्ष के मौके पर रिलीज होगी फिल्म

इससे पहले अधिकारियों ने कहा कि इस फिल्म को अगले महीने चीनी नववर्ष के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। परंतु शेट्टी का कहना है कि फिल्म इस साल मई में रिलीज हो सकती है। यह फिल्म चीनी भाषा में बनी है और इसे दोनों देशों में रिलीज किया जाएगा। भारत में हिंदी में डब की हुई फिल्म रिलीज होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

चीनी अभिनेता हुआंग च्याओमिंग ने इस फिल्म में ह्वेनसांग का किरदार निभाया है। माना जाता है कि ह्वेनसांग ही बौद्ध धर्म भारत से चीन लेकर आए थे।