विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2022

Gupt Navratri: माघ मास की गुप्त नवरात्रि का पहला दिन, जानें मां शैलपुत्री की आरती और मंत्र

नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की आराधना करने का विधान है. आज के दिन मां शैलपुत्री के पूजन के समय इस आरती और उनके इस मंत्र का जाप कर शुभ व फलदायी माना जाता है. आइए पढ़ते हैं मां शैलपुत्री की आरती और उनके मंत्र.

Gupt Navratri: माघ मास की गुप्त नवरात्रि का पहला दिन, जानें मां शैलपुत्री की आरती और मंत्र
Gupt Navratri: जानिए मां शैलपुत्री की आरती और मंत्र
नई दिल्ली:

माघ और आषाढ़ माह में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है. नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की आराधना करने का भी विधान है. नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापित किया जाता है. इसके अलावा मां दुर्गा की विशेष पूजा-आराधना की जाती है. गुप्त नवरात्रि आज (02 जुलाई) से शुरु हो रही हैं. इन दिनों में माता के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. साल में आने वाली चार नवरात्रि में से इस नवरात्रि का भी अपना अलग महत्व होता है. गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री के पूजन के समय इस आरती और उनके इस मंत्र का जाप कर शुभ व फलदायी माना जाता है. आइए पढ़ते हैं मां शैलपुत्री की आरती और उनके मंत्र.

j5n31qgo

आरती देवी शैलपुत्री जी की | Maa Shailputri Aarti

शैलपुत्री मां बैल असवार।
करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी।
तेरी महिमा किसी ने ना जानी।
पार्वती तू उमा कहलावे।
जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू।
दया करे धनवान करे तू।

369esdvg


सोमवार को शिव संग प्यारी।
आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो।
सगरे दुख तकलीफ मिला दो।
घी का सुंदर दीप जला के।
गोला गरी का भोग लगा के।

62v7vjtg


श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं।
प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
जय गिरिराज किशोरी अंबे।
शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो।
भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।

44b6p8fo

पूजा के समय इस मंत्र का करें जाप | Maa Shailputri Mantra

या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता, 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
गणेश भगवान की पूजा में बप्पा को लगाएं इन 7 चीजों का भोग, खुश होंगे गणपति
Gupt Navratri: माघ मास की गुप्त नवरात्रि का पहला दिन, जानें मां शैलपुत्री की आरती और मंत्र
क्यों नहीं कांवड़िए यात्रा के दौरान लेते हैं एक दूसरे का नाम, जानिए आखिर कौन सी कांवड़ यात्रा होती है सबसे कठिन
Next Article
क्यों नहीं कांवड़िए यात्रा के दौरान लेते हैं एक दूसरे का नाम, जानिए आखिर कौन सी कांवड़ यात्रा होती है सबसे कठिन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com