विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2017

खुशखबरी: अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का बीमा बढ़ा

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा इस बोर्ड के अध्यक्ष हैं, जिन्होंने बीमा राशि की बढ़ोतरी की घोषणा की है.

Also Read in
खुशखबरी: अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का बीमा बढ़ा
खुशखबरी: अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का बीमा बढ़ा
श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने तीर्थयात्रियों के लिए सामूहिक बीमा में बढ़ोतरी की घोषणा की और इसे एक लाख से बढ़ाकर अब तीन लाख रुपये तक कर दिया गया है. बोर्ड दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर के लिए सालाना यात्रा का प्रबंधन संभालता है. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा इस बोर्ड के अध्यक्ष हैं, जिन्होंने बीमा राशि की बढ़ोतरी की घोषणा की है.

वोहरा के साथ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला भी इस दौरान मौजूद थे. उन्होंने इस यात्रा के बालटाल आधार शिविर वाले मार्ग का हवाई जायजा लिया और पवित्र गुफा, पंजतरणी, बालटाल और दोमेल आधार शिविरों और नीलग्रथ हेलीपैड का दौरा किया. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amarnath, Amarnath Yatra, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Amarnath Pilgrims, Pilgrims, Insurance, SASB, N N Vohra, Governor, Amarnath Yatra 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com