विज्ञापन

Amavasya 2025 : ज्येष्ठ अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, जीवन में आएगी सुख शांति और समृद्धि

Amavasya 2025 : इस दिन दान पूण्य करने का विशेष महत्व है. आइए जानते हैं अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए...

Amavasya 2025 : ज्येष्ठ अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, जीवन में आएगी सुख शांति और समृद्धि
इस दिन मेष राशि के जातक लाल वस्त्र दान कर सकते हैं. 

Somvati amawasya 2025 : ज्येष्ठ अमावस्या का पर्व बहुत खास होता है. अमावस्या के दिन पितरों के अलावा भगवान शिव और देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है. इस दिन चंद्रमा पूरी तरह अस्त हो जाता है जिसके कारण दिखाई नहीं देता है और पितृ लोक में रहने वाली आत्माओं का प्रभाव बढ़ जाता है. यही कारण शास्त्रों में अमावस्या तिथि पर पितृ पूजन करना बहुत फलदायी माना जाता है. इस दिन दान पूण्य करने का भी विशेष महत्व है. आइए जानते हैं अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए...

ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल 27 मई को, एस्ट्रो एक्सपर्ट को बताए इस उपाय को करने से मिलेगी हनुमान जी की कृपा

अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए - What things should be donated on Amavasya tithi 2025

  • इस दिन मेष राशि के जातक लाल वस्त्र दान कर सकते हैं. 
  • वहीं वृपभ राशि के लोग सफेद रंग की चीजों का दान कर सकते हैं.
  • जबकि मिथुन राशि के लोग इस तिथि पर मूंग दाल का दान कर सकते हैं.
  • कर्क राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या के दिन चीनी का दान कर सकते हैं.
  • सिंह राशि के जातक गुड़ का दान कर सकते हैं.
  • कन्या राशि वाले साबुत उड़द दान कर सकते हैं.
  • तुला राशि के लोग ज्येष्ठ अमावस्या पर दूध का दान कर सकते हैं. 
  • वृश्चिक राशि के जातक भी गुड़ का दान कर सकते हैं. 
  • धनु राशि के लोग इस दिन पर शहद का दान कर सकते हैं. 
  • मकर राशि के लोग ज्येष्ठ अमावस्या के दिन सरसों के तेल का दान कर सकते हैं. 
  • कुंभ राशि के लोग काले तिल का दान कर सकते हैं. 
  • मीन राशि वाले पीले रंग की वस्तु का दान कर सकते हैं. 

अमावस्या के दिन क्या-क्या किया जाता है

अमावस्या के दिन आप पितर तर्पण, पिंडदान और भगवान की पूजा करते हैं.

अमावस्या के दिन क्या नहीं करना चाहिए

इस दिन कोई नया कार्य शुरू करना, यात्रा करना और झगड़ा या विवाद करना अशुभ माना जाता है. इस दिन मानसिक शांति बनी रहती है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com