विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Nov 18, 2023

Chhath Puja 2023: छठ के प्रसाद में जरूरी हैं इन 5 चीजों को शामिल करना, सबके हैं अपने महत्व

Chhath Puja Prasad: छठ पूजा एक ऐसा पर्व है जिसे हिन्दू धर्म में महापर्व का दर्जा दिया गया है. इसमें प्रसाद का बहुत महत्व है. आइए जानते हैं छठ के लिए सबसे जरूरी 5 प्रसाद सामग्री.

Read Time: 4 mins
Chhath Puja 2023: छठ के प्रसाद में जरूरी हैं इन 5 चीजों को शामिल करना, सबके हैं अपने महत्व
Chhath Puja 2023: इन चीजों को छठ के प्रसाद में शामिल करना बहुत जरूरी है.

अंकित श्वेताभ : हिंदू लोक आस्था का महापर्व छठ आज, यानी 17 नवंबर से शुरू हो गया. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की बहुत अधिक महत्ता है. मान्यता के अनुसार भगवान सूर्य (Lord Surya) और छठी मईया (Chhath Mata) से जो मांगा जाए वो मिल जाता है. नहाय-खाय से शुरू होकर अंतिम दिन उदयमान सूर्य को अर्घ देने के बाद व्रती महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं. सभी व्रतों में छठ व्रत को सबसे कठिन माना गया है. वैसे तो छठ का महाप्रसाद खरना के दिन बनने वाले गुड़ के खीर और पूरी को माना जाता है. लेकिन कुछ ऐसे प्रसाद हैं जो भगवान सूर्य को दोनों टाइम अर्घ के लिए कुछ जरूरी हैं.

छठ के लिए जरूरी हैं ये 5 प्रसाद (Important Prasads for Chhath Puja 2023)

ठेकुआ

आटे में गुड़ या चीनी मिलाकर बनाया जाने वाला ठेकुआ (Thekua) छठ का सबसे जरूरी प्रसाद माना जाता हैं. बल्कि इसकी पहचान ही छठ से है. छठी मईया को ये प्रसाद सबसे ज्यादा प्रिय होता है. बिहार-झारखण्ड के छठ के ठेकुए की चर्चा भारत सहित धुनिया के कई हिस्सों में होती है. मान्यताओं के अनुसार इसे महाप्रसाद का दर्जा दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV
केला 

छठ पूजा में केले (Banana) का भी बहुत महत्तव है. अर्घ देने के बाद इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. छठी मईया के साथ-साथ केला भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को भी अति प्रिय है. खरना, शाम अर्घ और सुबह अर्घ, तीनों टाइम इसे प्रसाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार केला सबसे अधिक शुद्ध और शुभ फल माना जाता है.

नारियल

छठ के प्रसाद में नारियल (Coconut) को रखना भी बहुत जरूरी है. माता रानी के किसी भी रूप की पूजा में नारियल का विशेष महत्तव है. टेस्ट और महत्तव बढ़ाने के लिए ठेकुआ में भी नारियल डाला जा सकता है. अर्घ के समय पानी वाले नारियल का इस्तेमाल किया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV
डाभ नींबू

गागर नींबू (Gagar Nimbu), डाभ नींबू या बड़ा नींबू एक ऐसा फल हैं जिसकी जरूरत सिर्फ छठ के समय ही सबसे ज्यादा बढ़ जाती है. शास्त्रों में इसे सबसे पवित्र और शुभ फल माना गया है. छठ मईया को इस नींबू का भोग अति प्रिय है.

गन्ना

वैसे तो गन्ने (Sugarcane) का इस्तेमाल चीनी बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन छठी मईया को ये भोग के रूप में अति प्रिय है. माता रानी की विशेष कृपा पाने के लिए गन्ने को प्रसाद में शामिल करना बिल्कुल ना भुलें. फलों की लिस्ट में गन्ना भी ऐड कर लें.

Latest and Breaking News on NDTV

                                                                                                                 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
आखिर...कौन हैं बिमला देवी जिन्हें भोग लगाने के बाद ही प्रसाद ग्रहण करते हैं भगवान जगन्नाथ
Chhath Puja 2023: छठ के प्रसाद में जरूरी हैं इन 5 चीजों को शामिल करना, सबके हैं अपने महत्व
वैशाख पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो घर में करें इस तरह स्नान, मिलेगा भगवान का आशीर्वाद
Next Article
वैशाख पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो घर में करें इस तरह स्नान, मिलेगा भगवान का आशीर्वाद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;