Bhadli Navami tithi 2205 : भडल्या नवमी हर साल आषाढ़ माह की नवमी तिथि को मनाया जाता है. भडली नवमी को अन्य नामों से भी जाना जाता है, जैसे आश्रम शुक्ल पक्ष, भटली नवमी, कंदर्प नवमी. यह पर्व भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है. इस दिन से जगत के पालनहार अगले 4 माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं. इस दौरान किसी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचर्य से इस साल भडली नवमी किस माह और तारीख को मनाई जाएगी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
भडल्या नवमी कब है 2025 - When is Bhadlya Navami in 2025
भडल्या की नवमी तिथि 3 जुलाई को दोपहर में 2 बजकर 7 मिनट शुरू हो जाएगी, जो 4 जुलाई को शाम 4 बजकर 33 मिनिट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार 4 जुलाई को मनाई जाएगी.
आपको बता दें कि अक्षय तृतीया की तरह भडल्या नवमी भी स्वयं सिद्ध मुहूर्त है. इस बार यह शुक्रवार के दिन पड़ रही है, ऐसे में यह और विशेष हो जाता है. इस तिथि पर आप कोई भी मांगलिक कार्य कर सकते हैं, जैसे गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार, व्यापार, वाहन, भूमि, भवन आदि खरीदने के लिए भी शुभ है.
भडली नवमी तिथि को भगवान विष्णु की पूजा अर्चना और हवन करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जीवन में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है.
भडल्या नवमी तिथि के दिन शादी और विवाह के लिये काफी शुभ माना जाता है, जिन लोगों को विवाह का कोई मुहुर्त नहीं मिल रहा है वो इस तिथि पर गठबंधन कर सकते हैं. ऐसा करने से उनके जीवन में किसी भी प्रकार का परेशानी नहीं होती है. वहीं, इस दिन गुप्त नवरात्र का भी समापन होता है, इसलिए यह दिन और भी शुभ हो जाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं