Ashadh gupt Navratri 2025 : हिन्दू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व है. इस दौरान देवी दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है. पूरे साल में 4 नवरात्रि आती हैं जिसमें 2 प्रकट 2 गुप्त होती हैं. प्रकट नवरात्रियों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, जबकि गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना और 10 महाविद्याओं की उपासना की जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से कि इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त क्या है...
हनुमान चालीसा के इस दोहे में की गई है सारे कष्टों को दूर करने की बात, मंगलवार को जरूर करें पाठ
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंडित अरविंद मिश्र बताते हैं कि गुप्त नवरात्रि साधना और सिद्धि के लिए विशेष महत्व रखती है. इस वर्ष गुप्त नवरात्रि 26 जून से प्रारंभ हो रही है, जो 4 जुलाई तक रहेगी. आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 26 जून को दोपहर 1:24 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वितीया लग जाएगी. आपको बता दें कि गुप्त नवरात्रि पूरे 9 दिन की रहेगी.
गुप्त नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त 2025 - Gupt Navratri Ghata Sthapana Muhurta 2025
- गुप्त नवरात्रि गुरुवार से प्रतिपदा तिथि से शुरू हो रही है. इस दिन पृथ्वी पर अग्निवास होगा. अग्नि वास पृथ्वी पर होता है तो हवन, यज्ञ आदि विशेष लाभकारी, सफल एवं फलदायी होते हैं.
- वहीं, 26 जून नवरात्रि की शुरुआत में सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 8:46 से 27 तारीख प्रातः 5:31 मिनट तक रहेगा. इस योग में किए गए कार्य में सिद्धि प्राप्त होती है.
- गुप्त नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः 9:09 मिनट से 11:00 बजकर 34 मिनट तक अति शुभ समय रहेगा. इसके अलावा सुबह 11:34 मिनट से दोपहर 1:24 मिनट तक शुभ समय रहेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं