विज्ञापन

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने अमेर‍िका में 400 रुपये के पराठे देख, भारतीय पति को क्‍यों कहा भाग्यशाली

Aniruddhacharya Viral Video : अमेरिका में रेडीमेड पराठे खरीदते व्यक्ति से बातचीत में अनिरुद्धाचार्य ने भारतीय पतियों को भाग्यशाली बताया. उन्होंने 400 रुपये के पराठों का जिक्र करते हुए घर के बने गर्मागर्म खाने की अहमियत बताई.

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने अमेर‍िका में 400 रुपये के पराठे देख, भारतीय पति को क्‍यों कहा भाग्यशाली
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज र‍िश्‍तों को लेकर कही यह बात.

Aniruddhacharya Viral Video : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोगों के पास पैसा है, काम है, सुविधाएं हैं, लेकिन अपनों के लिए समय कम होता जा रहा है. इसी बात को अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने अमेरिका में एक स्टोर पर हुई बातचीत के दौरान बेहद आसान तरीके से समझाया. वहां रेडीमेड पराठे खरीद रहे एक व्यक्ति से बात करते हुए उन्होंने भारतीय परिवारों का जिक्र किया और कहा कि भारत में आज भी कई घरों में पति के लिए पत्नी गर्मागर्म खाना बनाती है. उनके लिए यह सिर्फ पराठे की बात नहीं, बल्कि उस अपनापन और समय की बात थी, जो रिश्तों को मजबूत बनाए रखता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अनिरुद्धाचार्य अमेरिका के एक स्टोर में नजर आते हैं. वहां उनकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से होती है, जो रेडीमेड या फ्रोजन पराठों का पैकेट खरीद रहे होते हैं. अनिरुद्धाचार्य उससे पूछते हैं कि क्या उनकी पत्नी घर पर पराठे नहीं बनाती. इस पर वह व्यक्ति जवाब देते हैं कि समय की कमी के कारण ऐसा करना मुश्किल होता है, इसलिए रेडीमेड पराठे खरीदने पड़ते हैं.

इसके बाद अनिरुद्धाचार्य भारतीय परिवारों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि इस मामले में भारत के कई पति खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं, क्योंकि यहां आज भी पत्नियां परिवार के लिए समय निकालकर ताजा खाना बनाती हैं और पति को गर्मागर्म पराठे भी खिलाती हैं.

Add image caption here

Add image caption here

400 रुपये के पराठे और घर के खाने की बात

वीडियो में अनिरुद्धाचार्य उस पैकेट की कीमत का भी जिक्र करते हैं. उनका कहना है कि जिस रेडीमेड पराठे के पैकेट के लिए वहां करीब 400 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, वैसी चीज भारत में काफी कम कीमत में मिल सकती है. असल में वह यह समझाने की कोशिश कर रहे थे कि घर में बना ताजा खाना केवल खाने की चीज नहीं होता. उसके पीछे किसी अपने का समय, मेहनत और अपनापन भी जुड़ा होता है. भारतीय परिवारों की यही छोटी-छोटी बातें रिश्तों को एक अलग तरह की गर्माहट देती हैं.

पद, पैसा और प्रतिष्ठा है, लेकिन समय कहां है?

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने इस बातचीत के दौरान आज की जिंदगी की एक बड़ी परेशानी की तरफ भी ध्यान दिलाया. उनके मुताबिक, आज लोगों के पास पद है, पैसा है और प्रतिष्ठा भी है, लेकिन सबसे बड़ी कमी समय की होती जा रही है. धर्म और भारतीय जीवन की सीख भी यही कहती है कि रिश्ते केवल जिम्मेदारियां पूरी करने से नहीं चलते. परिवार के साथ बैठना, बात करना, एक-दूसरे के लिए समय निकालना और छोटी-छोटी चीजों में अपनापन दिखाना भी जरूरी है.

सोशल मीडिया पर उठे अलग-अलग सवाल

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं. एक यूजर ने कमेंट किया कि अगर पति अपनी पत्नी के लिए पराठे नहीं बनाता, तो उसे "बेचारा" नहीं कहा जाता. फिर यह मान लेना कि पत्नी का पति के लिए पराठे बनाना उसकी जिम्मेदारी है, क्यों जरूरी माना जाए? भारतीय परिवारों में साथ बैठकर खाना खाने, किसी के लिए चाय बनाने या गर्म पराठा परोसने जैसी बातें छोटी लग सकती हैं. लेकिन कई बार यही छोटे पल परिवार के बीच प्यार और जुड़ाव को बनाए रखते हैं. आज कई लोग बेहतर भविष्य बनाने की कोशिश में लगातार कमाने और आगे बढ़ने में लगे रहते हैं. लेकिन अगर इसी दौड़ में परिवार और अपने पीछे छूट जाएं, तो सुविधाएं बढ़ने के बावजूद जिंदगी में खालीपन रह सकता है.

ह भी पढ़ें- मुझे कैसे पता चलेगा कि कौन सा फाउंडेशन मेरे लिए सही है? स्किन एक्सपर्ट से जानें इस सवाल का जवाब, बस शेड देखने से नहीं चलेगा काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Relationship Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com