प्रतीकात्मक चित्र
वाशिंगटन:
पेंटागन में लगातार तीसरे साल वैशाखी का वाषिर्क त्योहार मनाया गया। यह इस बात का संकेत है कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय अपने कर्मियों को धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने को बहुत महत्व देता है।
धार्मिक स्वतंत्रता की सुनिश्चितता आवश्यक...
इस मौके पर पेंटागन चप्लैन केनेथ आर विलियम्स ने पीटीआई भाषा से कहा, ’’ यह महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका का रक्षा मंत्रालय अपने कर्मियों को धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने को बहुत महत्व देता है। ’’
हम वैशाखी मनाकर गौरान्वित हैं: मेजर कमल कल्सी
अमेरिकी सशस्त्र बल में अपने धार्मिक प्रतिकों को बरकरार रखते हुए सेवा प्रदान करने का अवसर पाने वाले कुछ सिखों में से एक मेजर कमल कल्सी ने कहा, ‘‘ हम यहां पेंटागन में वैशाखी मनाकर काफी गौरान्वित हैं। इस दिन केवल सिख समुदाय का जन्म ही नहीं हुआ बल्कि इसी दिन गुरू गोबिंद सिंह ने सिख सैनिक और योद्धा बनने का मार्ग भी दिखाया था।’’
फसल कटाई का पर्व है वैशाखी...
कल्सी ने पेंटागन चप्लैन के कार्यालय का भी शुक्रिया अदा किया। कार्यालय ने वैशाखी का पर्व मनाने में काफी सहयोग दिया। वैशाखी पंजाब में फसल कटाई के पर्व के तौर पर मनाया जाता है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय, पेंटागन, वैशाखी त्यौहार, Defense Ministry Of USA, Pentagon, Baisakhi In USA