आज यानी 11 अक्टूबर, रविवार को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है. ऐसे में हर ओर भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है. मंदिरों में 'जय माता दी' के नारे गूंज रहे हैं. नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इन दिनों सच्चे मन से मां की पूजा करने और व्रत रखने से देवी दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है. वहीं, कोई भी पूजा आरती के बिना अधूरी मानी जाती है, खासकर नवरात्रि की पूजा में भक्त अंबे मां की आरती जरूर गाते हैं. ऐसे में अगर आप भी आज देवी मां की पूजा करने वाले हैं, तो पूजा के बाद यहां से मां की आरती पढ़कर गा सकते हैं.
यहां पढ़ें अम्बे मां की आरती
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गाएं भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती।।
तेरे भक्त जनों पर माता भीड़ पड़ी है भारी,
दानव दल पर टूट पड़ों मां करके सिंह सवारी,
सौ-सौ सिंहों से बलशाली,
अष्ट भुजाओं वाली,
दुष्टों को पल में संहारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती।।
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गाएं भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती।।
मां बेटे का है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता,
पूत- कपूत सुने है पर न माता सुनी कुमाता,
सब पर करूणा दरशाने वाली,
अमृत बरसाने वाली,
दुखियों के दुखड़े निवारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती।।
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गाएं भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती।।
नहीं मांगते धन और दौलत,
न चांदी न सोना मां,
हम तो मांगे मां तेरे मन में एक छोटा सा कोना,
सबकी बिगड़ी बनाने वाली,
लाज बचाने वाली,
सतियों के सत को सवांरती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती।
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गाएं भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती।।
चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली,
वरद हस्त सिर पर रख दो, मां संकट हरने वाली,
मां भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली,
भक्तों के कारज तू ही सारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती।।
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गाएं भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती।।
यह भी पढ़ें- कल से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना की सही विधि और शुभ मुहूर्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं