विज्ञापन

जब हॉरर शूटिंग के दौरान सहम गए थे 'महाकाल' एक्टर, 'भूत' से एनकाउंटर पर हो गई थी हालत खराब

मुझे वह समय याद है जब मैं कोल्हापुर की एक हवेली में एक हॉरर शो की शूटिंग कर रहा था। मेरे सीन में, हम चार लड़के एक लड़की का पीछा कर रहे थे.

जब हॉरर शूटिंग के दौरान सहम गए थे 'महाकाल' एक्टर, 'भूत' से एनकाउंटर पर हो गई थी हालत खराब
mahakaal horror movie
IMDB

Mahakaal Actor Encounter with real ghost: 90 के दशक में टीवी और बड़े पर्दे पर कई ऐसी हॉरर फिल्में और शोज आए, जिन्होंने अपने डरावने दृश्यों और रहस्यमयी कहानियों से दर्शकों को सिहरने पर मजबूर कर दिया.  पुरानी हवेली, वीराना और महाकाल जैसी फिल्में आज भी हॉरर जॉनर की चर्चित फिल्मों में गिनी जाती हैं.  इसी कड़ी में 1994 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म महाकाल में अहम सहायक भूमिका निभाने वाले अभिनेता दिनेश कौशिक (Dinesh Kaushik) ने हाल ही में NDTV को दिए एक इंटरव्यू में उस दौर की हॉरर फिल्मों में काम करने के अपने अनुभव साझा किए और पर्दे के पीछे की कई दिलचस्प बातें बताईं.

कोल्हापुर की पुरानी हवेली में हुआ असली भूत से एनकाउंटर

दिनेश कौशिक ने हॉरर प्रोजेक्ट्स में अपने अनुभव साझा करते हुए दिनेश ने बताया कि उन्होंने आहट और महाकाल जैसे कई चर्चित हॉरर शोज और फिल्मों में काम किया है. उन्होंने एक दिलचस्प घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार कोल्हापुर की एक पुरानी हवेली में हॉरर शो की शूटिंग चल रही थी. एक सीन में चार लड़कों को एक लड़की का पीछा करते हुए दिखाया जाना था. 

शूटिंग के दौरान वह भागते-भागते एक कमरे में पहुंचे और फिर बाहर आ गए. डायरेक्टर ने उन्हें दोबारा सीन करने के लिए कहा, लेकिन सीन खत्म होने के बाद जब उन्होंने अपने सह-कलाकार से पूछा कि वह इतनी जल्दी बाहर कैसे आ गया, तो उसने जवाब दिया कि वह कमरे के अंदर गया ही नहीं था. यह सुनकर दिनेश हैरान और घबरा गए. बाद में यूनिट के एक सदस्य ने उन्हें बताया कि उस जगह को लेकर कई अजीब बातें मशहूर हैं. यह सुनकर वह काफी डर गए और सोचने लगे कि आखिर डायरेक्टर उन्हें शूटिंग के लिए कैसी जगह पर लेकर आया है.

कौन है महाकाल एक्टर दिनेश कौशिक

दिनेश कौशिक का  बचपन से  सपना अभिनेता बनने का था. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. पंजाब से ताल्लुक रखने वाले और हरियाणा में पले-बढ़े दिनेश ने पहले एक एक्टिंग स्कूल से प्रशिक्षण लिया और फिर अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई पहुंचे. शुरुआती दिनों में वह रेलवे के गेस्ट हाउस में रहते थे और काम की तलाश में संघर्ष करते थे. उन्होंने मॉडलिंग और विज्ञापनों से अपने करियर की शुरुआत की, जहां उन्हें धीरे-धीरे अच्छे मौके मिलने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई.

यह भी पढ़ें: मुंबई मेट्रो तक पहुंचा एक्ट्रेस का किस कांड, टी-शर्ट पर दिखी झलक, पब्लिसिटी है या कुछ और?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News 2026, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com