विज्ञापन

साउथ की इस फिल्म के बन चुके हैं 5 रीमेक, अक्षय कुमार वाले ने 60 करोड़ में कमाए थे 200 करोड़, पता है नाम?

1 जून 2012 को अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. ये साउथ की रीमेक थी और साउथ की इस फिल्म के 5 रीमेक बन चुके हैं.

साउथ की इस फिल्म के बन चुके हैं 5 रीमेक, अक्षय कुमार वाले ने 60 करोड़ में कमाए थे 200 करोड़, पता है नाम?
नई दिल्ली:

1 जून 2012 को अक्षय कुमार की वो फिल्म रिलीज हुई जो उनकी सबसे पॉपुलर और मोस्ट एंटरटेनिंग फिल्म मानी जाती है. मजेदार बात ये है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म एक साउथ इंडियन फिल्म का रीमेक थी. लेकिन ओरिजनल मूवी से ज्यादा चर्चा अक्षय कुमार की फिल्म के रहे. जिसकी वजह से महज 60 करोड़ में बनी फिल्म ने लगभग 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस पॉपुलेरिटी के बाद फिल्म के और भी रीमेक बने. इस फिल्म के कुल 5 रीमेक बने. जानते हैं अक्षय कुमार की इस फिल्म का नाम?

60 करोड़ के बजट पर कमाए थे 203 करोड़ से ज्यादा

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं,उसका नाम है राउडी राठौर. ‘राउडी राठौर' साउथ की सुपरहिट तेलुगू फिल्म ‘विक्रमार्कुडु' का हिंदी रीमेक थी. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आई थीं. रिलीज के बाद फिल्म को मास ऑडियंस का जबरदस्त प्यार मिला. विकिपीडिया के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपए था, जबकि इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 203 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया था. फिल्म के डायलॉग, गाने और एक्शन सीक्वेंस लंबे समय तक लोगों की जुबान पर रहे. खासकर अक्षय का मशहूर डायलॉग 'डोंट एंग्री मी' आज भी फैंस को याद है.

यह भी पढ़ें: ब्लास्ट की बॉक्स ऑफिस में धूम, चार दिन में ही बजट निकाल गई फैमिली एक्शन फिल्म

सात साल में पांच भाषाओं में बनी थी यही कहानी

दिलचस्प बात ये है कि ‘राउडी राठौर' की कहानी सिर्फ हिंदी तक सीमित नहीं रही. सबसे पहले साल 2006 में तेलुगू में ‘विक्रमार्कुडु' बनी थी. जिसमें रवि तेजा लीड रोल में थे. इसके बाद कन्नड़, तमिल और बंगाली भाषाओं में भी इसका रीमेक बनाया गया. हालांकि, कई बड़े स्टार्स ने इस कहानी को अपने अंदाज में निभाया, लेकिन जो पॉपुलेरिटी अक्षय कुमार के वर्जन को मिली, वो बाकी फिल्मों को नहीं मिल सकी. यही वजह है कि आज भी ‘राउडी राठौर' को अक्षय कुमार की सबसे एंटरटेनिंग फिल्मों में गिना जाता है. और, इसके दूसरे पार्ट की भी प्लानिंग की गई. लेकिन कई कारणों से फिलहाल उसे टाल दिया गया है.

राउडी राठौर के बारे में 

संजय लीला भंसाली राउडी राठौर के प्रोड्यूसर थे. बतौर उनकी ये पहली एक्शन फिल्म थी. फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया था. फिल्म की कहानी के विजयेंद्र प्रसाद की थी. फिल्म में अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और नसर लीड रोल में थे. फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आए थे और उनके एक्शन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था.

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Rowdy Rathore, Bollywood, Entertainment, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com