विज्ञापन

Don-3 पर फरहान संग विवाद के बीच ये किस मंदिर में पहुंचे रणवीर सिंह? देवी के दर पर पालथी मारे बैठे आए नजर

DON-3 फिल्म छोड़ने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज द्वारा बैन किए जाने के बीच बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक मंदिर में पहुंचे. जहां वो माता के दर पर पालथी बैठे नजर आए.

Don-3 पर फरहान संग विवाद के बीच ये किस मंदिर में पहुंचे रणवीर सिंह? देवी के दर पर पालथी मारे बैठे आए नजर
मंदिर में पुजारी के साथ रणवीर सिंह और माता के दर पर पालथी मारकर बैठे नजर आए धुरधंर एक्टर.
मैसूर:

Ranveer Singh News: बॉलीवुड के धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों डॉन-3 फिल्म छोड़ने को लेकर विवादों में चल रहे हैं.  धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर ने आखिरी समय में डॉन-3 फिल्म छोड़ने का फैसला लिया था. जिसके बाद डॉन-3 के निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर और उनके पार्टनर रितेश सिद्धवानी ने रणवीर सिंह के खिलाफ इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन में शिकायत दर्ज कराई थी. एसोसिएशन ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए इसे फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को भेजा.

FWICE ने रणवीर सिंह को किया बैन

फिर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने सोमवार को कहा कि उसके चार लाख से अधिक सदस्य अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के फैसले के बीच रणवीर सिंह एक मंदिर पहुंचे. जहां वो माता के दर पर पालथी बैठे नजर आए. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: मैसूर में माता चांमुडेश्वरी के दर पर रणवीर सिंह.

मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह

हालांकि रणवीर सिंह का मंदिर जाना किसी दूसरे मामले से जुड़ा बताया जा रहा है. रणवीर सिंह मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने देवी चामुंडेश्वरी की विशेष पूजा-अर्चना की. उनके इस दौरे को गुप्त ही रखा गया था. खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह गर्भगृह तक पहुंचने तक मास्क पहने रहे और बाद में पूजा के लिए गर्भगृह में प्रवेश किया.रणवीर सिंह का चामुंडेश्वरी मंदिर का दौरा कोर्ट के एक फैसले के बाद हुआ है.  

कांतारा में देवी की आपत्तिजनक मिमिक्री से जुड़ा मामला

दरअसल रणवीर सिंह ने बीते दिनों साउथ की फेमस फिल्म 'कांतारा' की देवी की आपत्तिजनक मिमिक्री की थी. जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था. मामला कोर्ट पहुंचा, कर्नाटक हाईकोर्ट में उन्होंने अपने किए पर माफी मांगी. लेकिन कोर्ट ने आदेश में यह कहा कि वो मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करें. माना जा रहा है कि कोर्ट के आदेश पर ही रणवीर सिंह मैसूर में चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे.

यह भी पढ़ें - डॉन 3 छोड़ने की वजह से FWICE का रणवीर सिंह पर बैन, एक्टर की टीम का आया जवाब

लेखक के बारे में
img
दीपक बोपन्ना
Deputy Editor South
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Ranveer Singh Kantara Controversy, Ranveer Singh Kantara Mimicry Controversy, Chamundeshwari Temple In Mysuru, Don-3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com