विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2026

‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद: रणवीर सिंह को कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत

कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक्टर रणवीर सिंह को ‘कांतारा' मिमिक्री विवाद मामले में राहत दी है. अदालत ने अफसरों को निर्देश दिया है कि मामले की अगली सुनवाई तक अभिनेता के खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई न की जाए.

‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद: रणवीर सिंह को कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत
रणवीर सिंह को कोर्ट से मिली राहत

कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक्टर रणवीर सिंह को ‘कांतारा' मिमिक्री विवाद मामले में राहत दी है. अदालत ने अफसरों को निर्देश दिया है कि मामले की अगली सुनवाई तक अभिनेता के खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई न की जाए. वहीं, कोर्ट ने रनवीर सिंह से भी कहा है कि वह मामले में चल रही जांच में पूरी तरह सहयोग करें.

क्या है पूरा विवाद?
यह मामला पिछले साल नवंबर का है, जब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के समापन समारोह के दौरान रनवीर सिंह ने 'कांतारा' फिल्म के उस दृश्य की नकल की थी, जो कन्नड़ संस्कृति और 'दैव' परंपरा से जुड़ा है. बेंगलुरु के एक वकील ने जनवरी में रनवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. शिकायत में कहा गया था कि अभिनेता ने कन्नडिगाओं के लिए पवित्र मानी जाने वाली 'दैव' परंपरा का मजाक उड़ाया और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com