शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने 'युवा संगम' के सातवें चरण (Phase VII) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 31 अगस्त, 2026 कर दिया है. इससे पहले रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त, 2026 रखी गई थी. 18 से 30 साल के युवा जो इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं, वो समय रहते आवेदन कर दें. युवा संगम के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करवाया जा सकता है. बता दें कि 'युवा संगम', 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' (EBSB) पहल के तहत शुरू किया एक प्रमुख कार्यक्रम है. इसका मकसद अलग-अलग राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के युवा बच्चों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना है. इसके जरिए युवा को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और भाषा को जानने-समझने का मौका मिलता है.
क्या है आवेदन करने की प्रक्रिया
- जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो युवा संगम पोर्टल https://ebsb.aicte-india.org पर जाएं.
- पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें.
- On campus youth or off campus youth का ऑप्शन स्क्रीन पर दिखेगा. इनमें से किसी एक को चुनना होगा.
- सेलेक्ट करने के बाद रजिस्ट्रेशन का पेज खुलेगा. जिसमें पूछी गई सारी जानकारी सही से भर दें.
- सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें.
20 उच्च शिक्षण संस्थान कर रहे हैं प्रोग्राम की मेजबानी
युवा संगम के इस चरण में 20 उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) को इस एक्सचेंज प्रोग्राम की मेजबानी और संचालन के लिए नोडल संस्थान के तौर पर चुना गया है. इसमें IIT, IIM, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और NIT जैसी शिक्षण संस्थान शामिल हैं. चुने गए प्रतिभागी अपने साथ जोड़े गए राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में 5 से 7 दिनों के शैक्षणिक और सांस्कृतिक दौरे पर जाएंगे. इस दौरान, स्थानीय परंपराओं, शिक्षण संस्थानों, इनोवेशन इकोसिस्टम, धरोहर स्थलों और सामुदायिक जीवन को करीब से जाने का मौका मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं