विज्ञापन

कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे? 21 साल की सेवा में 20 से भी अधिक मिले ट्रांसफर

आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे की करीब 20 साल की नौकरी में उनके कई ट्रांसफर हुए हैं. तुकाराम मुंढे को सिंघम आईएएस के तौर पर देखा जाता है. इस समय वो महाराष्ट्र के अन्न और औषधि प्रशासन (FDA) के नए कमिश्नर के तौर पर काम कर रहे हैं.

कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे? 21 साल की सेवा में 20 से भी अधिक मिले ट्रांसफर
तुकाराम मुंढे को बेस्ट कलेक्टर का अवॉर्ड भी मिल रखा है. 

आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे इन दिनों मिलावटखोरों की नींद उड़ाने में लगे हुए है. तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र के अन्न और औषधि प्रशासन (FDA) के नए कमिश्नर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. FDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे ने स्कूलों के पास बिकने वाली खराब चीजों पर एक्शन लिया है. हाल ही में मुंढे ने कहा कि FDA स्कूलों के पास बैन चीजों पर नया ऑर्डर जारी करेगा. 51 साल के तुकाराम मुंढे का नाम देश के ईमानदार अफसरों में गिना जाता है. करीब 21 साल की नौकरी में उनके कई बार ट्रांसफर हुए हैं. सिंघम आईएएस के तौर पर देखे जाने वाले तुकाराम मुंढे का नाता महाराष्ट्र के बीड जिले से है. तुकाराम मुंढे का जन्म 3 जून, 1975 को हुआ था. उन्होंने अपनी 12वीं की पढ़ाई करने के बाद देश की सेवा करने का फैसला किया.  

कई बड़े पदों पर दी सेवा

तुकाराम मुंढे ने बीए की और उसके बाद पॉलिटिकल साइंस में एमए की. फिर आईएएस की तैयारी शुरू कर दी. साल 2005 में सिविल सेवा में आए. तुकाराम मुंडे ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 20 हासिल की थी. 21 साल की सेवा में अब तक उनके करीब 25 बार ट्रांसफर हुआ है. महाराष्ट्र कैडर के IAS तुकाराम ने कई अहम पदों पर अपनी सेवा दी हैं. उन्होंने असिस्टेंट कलेक्टर, डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, म्युनिसिपल कमिश्नर और PMPML के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया है और कई सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव पदों पर भी रहे हैं. 

'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर अवॉर्ड' मिला

उन्होंने सोलापुर के कलेक्टर के तौर पर जल प्रबंधन और पारदर्शी प्रशासन में सुधार पर काफी काम किया था. साल 2015-16 के लिए महाराष्ट्र सरकार का 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर अवॉर्ड' मिला था. उन्हें "महाराष्ट्र के वॉटरमैन" के तौर पर भी सम्मानित किया गया है.

निजी जिंदगी के बारे में बात की जाए तो तुकाराम मुंढे ने अर्चना मुंढे से शादी की है. उनका एक बेटा और एक बेटी है. 

ये भी पढे़ं-NDTV की खबर का बड़ा असर: अजमेर में LDC परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने बैठाई जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tukaram Mundhe FDA Action, Tukaram Mundhe Transfer, Tukaram Mundhe Big Action
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com