विज्ञापन

NDTV की खबर का बड़ा असर: अजमेर में LDC परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने बैठाई जांच

अजमेर के ईस्ट प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर एलडीसी और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को समय पर एंट्री नहीं दी गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. एनडीटीवी की खबर के बाद अजमेर कलेक्टर लोक बंधु ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आरएएस अधिकारी वंदना खोरवाल को जांच सौंप दी है.

NDTV की खबर का बड़ा असर: अजमेर में LDC परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने बैठाई जांच
आज इस परीक्षा में पूरे राजस्थान के 38 जिलों से करीब 5.80 लाख उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं.

Rajasthan LDC Recruitment Exam 2026 : राजस्थान में आज यानी रविवार को हो रही क्लर्क ग्रेड-2 और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के दौरान अजमेर से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. अजमेर के 'ईस्ट प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल' परीक्षा केंद्र पर बोर्ड के नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं, जिससे केंद्र के बाहर अफरा-तफरी मच गई. NDTV पर खबर दिखाए जाने के बाद अजमेर के जिला कलेक्टर लोक बंधु ने तुरंत एक्शन लिया है. उन्होंने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और इसकी जिम्मेदारी आरएएस (RAS) अधिकारी वंदना खोरवाल को सौंपी है. 

क्या है पूरा मामला?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नियमों के मुताबिक, उम्मीदवारों को सुबह 7:30 बजे से परीक्षा केंद्र में एंट्री मिलनी थी. लेकिन इस स्कूल में छात्रों को आधे घंटे तक धूप में बाहर खड़ा रखा गया. जब एंट्री बंद होने में सिर्फ 4-5 मिनट बचे, तब स्टाफ ने आनन-फानन में उम्मीदवारों को अंदर बुलाना शुरू किया. इससे गेट पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. जब छात्रों और अभिभावकों ने देरी की वजह पूछी, तो किसी भी अधिकारी ने सही जवाब नहीं दिया. अब इस लापरवाही की सच्चाई सामने लाने के लिए परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी.

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

अगर जांच में केंद्र की गलती पाई जाती है, तो परीक्षा प्रभारी और स्टाफ पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हो सकती है.

दूसरी पाली के लिए गाइडलाइंस

आज इस परीक्षा में पूरे राजस्थान के 38 जिलों से करीब 5.80 लाख उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं. पहली शिफ्ट पूरी हो चुकी है और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना न भूलें, वरना एंट्री नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें- राजस्थान LDC भर्ती परीक्षा आज, अजमेर परीक्षा केंद्र के बाहर 30 मिनट तक रोके गए उम्मीदवार, देरी से मिली एंट्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com