विज्ञापन

नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में बनाई गई हाई पावर्ड टास्क फोर्स में और कौन-कौन? देख लीजिए पूरी लिस्ट

NTA Exam Reforms : इस समिति में ISRO के पूर्व चेयरमैन एस. सोमनाथ, पूर्व IB प्रमुख तपन डेका, IIT मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा शामिल हैं.

नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में बनाई गई हाई पावर्ड टास्क फोर्स में और कौन-कौन? देख लीजिए पूरी लिस्ट
समिति पेपर लीक रोकने, परीक्षा सुरक्षा बढ़ाने, डिजिटल निगरानी और सिस्टम में संरचनात्मक सुधारों पर भी सिफारिशें देगी.

Exam Reforms Committee : केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया है.  इसकी घोषणा प्रधान मंत्री मोदी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो के माध्यम से की. पीएम ने बताया कि यह समिति परीक्षा सुधारों और NTA की प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने के लिए सुझाव देगी. बता दें कि इस टास्क फोर्स की अध्यक्षता इन्फोसिस के सह-संस्थापक और प्रख्यात टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणी करेंगे. इनके साथ समीति में और कौन-कौन लोग होंगे, इसकी लिस्ट हम आपके साथ यहां साझा करे रहे हैं. 

हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के सदस्य

बता दें कि समिति में शिक्षा, विज्ञान, सुरक्षा, प्रशासन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के कई दिग्गज एक्सपर्ट को शामिल किया गया है, जिनके नाम हैं-

नंदन नीलेकणी – टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट और इन्फोसिस के को-फाउंडर (अध्यक्ष)
डॉ. एस. सोमनाथ – इसरो (ISRO) के एक्स चेयरमैन
तपन डेका – इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के पूर्व निदेशक
प्रो. वी. कामकोटि – आईआईटी मद्रास के निदेशक
अनीता करवाल – पूर्व शिक्षा सचिव
अमृत लाल मीणा – लॉजिस्टिक्स और प्रशासनिक मामलों के विशेषज्ञ

यह भी पढ़ें- नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स... पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com