विज्ञापन

West Bengal HS Exam 2026: 12वीं की परीक्षा में अब परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, हर सेंटर पर CCTV कैमरा

पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए नए सुरक्षा नियम जारी. हर सेंटर पर CCTV और मेटल डिटेक्टर से चेकिंग अनिवार्य. जानें एंट्री की टाइमिंग और जरूरी निर्देश.

West Bengal HS Exam 2026: 12वीं की परीक्षा में अब परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, हर सेंटर पर CCTV कैमरा
बोर्ड परीक्षा में पहली बार इतनी सख्ती देखने को मिल रही है.

WBCHSE guidelines for board exams : पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और नकल मुक्त बनाने के लिए कमर कस ली है. इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी. तो बिना देर किए आइए जानते हैं WBCHSE इस बार क्या सख्त नियम लागू करने जा रही है. 

हर सेंटर पर CCTV हुआ जरूरी

काउंसिल ने साफ कर दिया है कि अब राज्य के हर परीक्षा केंद्र पर CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य होगा. ये कैमरे सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होंगे, बल्कि स्कूल के मुख्य गेट (एंट्री पॉइंट) और उस कमरे में जरूर होने चाहिए जहां प्रश्नपत्र रखे जाते हैं. सेंटर इंचार्ज को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे कैमरों की रिकॉर्डिंग को 30 अप्रैल 2026 तक सुरक्षित रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी जांच की जा सके.

मेटल डिटेक्टर से होगी तलाशी

बोर्ड परीक्षा में पहली बार इतनी सख्ती देखने को मिल रही है. अब छात्रों को परीक्षा हॉल में जाने से पहले मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा. पुलिस की मौजूदगी में स्कूल के टीचर और स्टाफ हर छात्र की अच्छे से चेकिंग करेंगे. पुलिस केवल तभी हस्तक्षेप करेगी जब वहां शांति भंग होने या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बनेगी. इसका मकसद मोबाइल या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को अंदर जाने से रोकना है.

परीक्षा का समय और एंट्री के नियम

  • वेस्ट बंगाल बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी.
  • परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले हॉल के दरवाजे खोल दिए जाएंगे.
  • एग्जाम शुरू होते ही दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे.
  • अगर कोई छात्र लेट होता है, तो इमरजेंसी में सुबह 10:30 बजे (सेमेस्टर IV और पुराने सिस्टम के लिए) तक ही एंट्री मिलेगी.
  • दोपहर की सप्लीमेंट्री परीक्षा (सेमेस्टर III) के लिए 1:30 बजे तक का समय दिया गया है.
  • ध्यान रहे, देरी से आने वाले छात्रों को एग्जाम पूरा करने के लिए कोई एक्स्ट्रा टाइम नहीं मिलेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WB HS Exam 2026, WBCHSE Class 12 Security, CCTV In Exam Centres, West Bengal Board Exam Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com