विज्ञापन

WB HS 2026: लेट एंट्री से लेकर CCTV कैमरे तक, जान लीजिए पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड परीक्षा के ये नियम

स्टूडेंट्स और पेरेंट्स की फिक्र को थोड़ा कम करने के लिए ही वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने क्लास 12वीं की परीक्षा 2026 के लिए कई अहम कदम उठाए हैं.

WB HS 2026: लेट एंट्री से लेकर CCTV कैमरे तक, जान लीजिए पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड परीक्षा के ये नियम
पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा

परीक्षा का समय आते ही स्टूडेंट्स और पेरेंट्स की चिंता बढ़ जाती है. स्ट्रेसफुल माहौल के बीच अगर ये सुनने को मिले कि एग्जामिनेशन प्रोसेस पूरी तरह ट्रांसपेरेंट होगी. सेफ भी होगी. तो फिक्र थोड़ी कम हो ही जाती है. स्टूडेंट्स और पेरेंट्स की फिक्र को थोड़ा कम करने के लिए ही वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने क्लास 12वीं की परीक्षा 2026 के लिए कई अहम कदम उठाए हैं. जिनका मकसद है कि परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के, पूरी ईमानदारी और शांति के माहौल में हो. काउंसिल ने मॉनिटरिंग से लेकर सुरक्षा तक हर पहलू पर खास ध्यान दिया है. ताकि छात्रों को सिर्फ अपनी पढ़ाई पर फोकस करना पड़े.

हर परीक्षा केंद्र पर CCTV और कड़ी निगरानी

WBCHSE ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी हायर सेकेंडरी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य होगा. ये कैमरे मुख्य गेट और कॉन्फिडेंशियल रूम यानी गोपनीय कक्ष में लगाए जाएंगे. केंद्र के इन चार्ज की जिम्मेदारी होगी कि कैमरे ठीक से काम करें और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए. ये CCTV फुटेज 30 अप्रैल 2026 तक संभाल कर रखना होगा.

इस कदम से परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा सकेगी और किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सकेगा. काउंसिल का मानना है कि CCTV से न सिर्फ नकल रुकेगी, बल्कि परीक्षा की विश्वसनीयता भी बढ़ेगी.

फ्रिस्किंग, पुलिस और एंट्री टाइम के नियम

सुरक्षा के लिहाज से इस बार छात्रों की एंट्री पर मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी. ये फ्रिस्किंग टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ ही करेगा. जिसमें पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे. हालांकि, पुलिस सीधे दखल तभी देगी जब कोई कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्या होगी. परीक्षा हॉल के दरवाजे परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले खोल दिए जाएंगे और परीक्षा शुरू होते ही बंद कर दिए जाएंगे.

इमरजेंसी की स्थिति में लेट एंट्री की अनुमति दी जा सकती है. लेकिन सिर्फ तय समय तक. सेमेस्टर IV और पुराने एनुअल सिस्टम की परीक्षाओं में 10:30 बजे तक. जबकि सेमेस्टर III सप्लीमेंट्री परीक्षा में 1:30 बजे तक. देर से आने वाले छात्रों को अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा.

RBSE Board Exam 2026: राजस्थान बोर्ड ने बदला 9वीं और 11वीं की परीक्षा का Schedule , अब इस डेट से शुरू होंगे एग्जाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WB HS Exam 2026, WBCHSE, West Bengal Board Exam, Wbchse Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com