विज्ञापन

'कॉपी की अदला-बदली के बाद बढ़े नंबर, री-इवैल्यूएशन से नहीं...' CBSE पर फिर बरसे वेदांत, लगाया बड़ा आरोप

12वीं के छात्र वेदांत ने 19 मई को अपनी आंसर शीट की फोटो कॉपी के लिए आवेदन किया था. लेकिन जब उन्हें स्क्रेन कॉपी मिली तो वो हैरान रहे गए. क्योंकि फिजिक्स की आंसर शीट किसी ओर छात्र की थी. सीबीएसई ने अपनी इस गलती को स्वीकार किया था और वेदांत को बाद में उसकी सही आंसर शीट मेल की गई थी. जिसके बाद वेदांत ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था.

'कॉपी की अदला-बदली के बाद बढ़े नंबर, री-इवैल्यूएशन से नहीं...' CBSE पर फिर बरसे वेदांत, लगाया बड़ा आरोप
वेदांत का दावा, री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया में नहीं बढ़े फिजिक्स पेपर के नंबर.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) और 12वीं के छात्र वेदांत श्रीवास्तव के बीच फिजिक्स आंसर शीट को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. CBSE ने हाल ही में री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी किया था. री-इवैल्यूएशन रिजल्ट जारी होने के बाद वेदांत श्रीवास्तव ने दावा किया है कि फिजिक्स में उसका एक भी नंबर नहीं बढ़ाया गया है. वहीं CBSE ने वेदांत के इस दावे को पूरी तरह से गलत बताया है.आपको बता दें कि वेदांत वही छात्र हैं, जिनकी फिजिक्स आंसर शीट किसी ओर छात्र के साथ बदल दी गई थी. जब वेदांत ने अपनी फिजिक्स पेपर की आंसर शीट की स्क्रेन कॉपी के लिए आवेदन किया था, तो उसे किसी दूसरे छात्र की कॉपी भेज दी गई थी. इस मामले को वेदांत ने सोशल मीडिया पर उठाया था. जिसके बाद सीबीएसई ने अपनी गलती भी मानी थी.

वेदांत के दावे पर CBSE ने क्या कहा?

अब वेदांत का दावा है कि री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया में उसके फिजिक्स के नंबर नहीं बढ़ाए गए हैं. वेदांत के इस दावे को बोर्ड ने पूरी तरह से गलत करार दिया है. एशियन न्यूज़ इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने साफ किया है कि दोबारा मूल्यांकन के बाद श्रीवास्तव के फिजिक्स के स्कोर में असल में 9 अंकों की बढ़ोतरी हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

वेदांत श्रीवास्तव के दावों पर बोर्ड ने कहा कि री-इवैल्यूएशन के बाद फिजिक्स में कोई मार्क्स नहीं बढ़ने की बात सरासर झूठ है. फिजिक्स थ्योरी के मार्क्स 35 से बढ़कर 44 हो गए हैं. जिससे नौ मार्क्स की बढ़ोतरी हुई. मैथ्स थ्योरी के मार्क्स 46 से बढ़कर 47 हो गए, जबकि कंप्यूटर साइंस थ्योरी के मार्क्स 61 से बढ़कर 62 हो गए. जिससे तीनों सब्जेक्ट्स में कुल 11 मार्क्स की बढ़े हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

"CBSE सरासर झूठ बोल रही है"

वहीं CBSE के 11 नंबर बढ़ाने के दावे पर वेदांत ने एक पोस्ट किया कर लिखा, "यह कैसे सरासर झूठ है? फिजिक्स में 9 मार्क्स की बढ़ोतरी री-इवैल्यूएशन पोर्टल खुलने के बाद नहीं हुई. अगर फिजिक्स की आंसर शीट मेरी नहीं थी, तो उस आंसर शीट पर दिए गए मार्क्स मेरे कैसे थे?"  दरअसल वेदांत का कहना है कि जब उसे सही फिजिक्स की आंसर शीट की गई तो उसमें 44 नंबर ही थी. री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया में ये नंबर नहीं बढ़े हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vedanta, Vedant Srivastava, Cbse Re Evaluation 2026, CBSE Blank Marksheet To Class 12 Student
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com