UK Result 10 and 12 Class: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे कुछ ही दिनों में जारी किए जा सकते हैं. रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाना है. जिन भी छात्रों ने इस साल 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी है. वो उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक साइट के अलावा SMS या डिजीलॉकर के जरिए भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. वहीं मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के 2 से 4 हफ्तों के भीतर अपने स्कूल से हासिल कर सकेंगे. याद रखें की मार्कशीट केवल उन्हीं छात्रों को दी जाएगी. जिन्होंने बोर्ड परीक्षा पास की होगी. बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करने होंगे.
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट कैस चेक करें
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं.
- रिजल्ट जारी होने के बाद होमपेज पर "Class 10 Result 2026" या "Class 12 Result 2026" के लिंक एक्टिव होगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर दर्ज करें.
- 'Submit' या 'Get Result' बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
डिजीलॉकर (DigiLocker) के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट
- DigiLocker वेबसाइट पर जाएं या फोन पर ऐप खोलें.
- अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
- 'Education' सेक्शन में जाएं. यहां पर 'Uttarakhand Board' सर्च करें.
- 10वीं और 12वीं रिजल्ट का चयन करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें.
- डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर लें.
SMS के जरिए चेक करें रिजल्ट
SMS के जरिए भी कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज चेक कर सकके हैं. UK10 <Roll Number> टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें. वहीं 12वीं के लिए, UK12 <Roll Number> टाइप करें और इसे 5676750 पर भेजें.
इस वर्ष कुल उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में कुल 2,15,252 बच्चे शामिल हुए हैं. 10वीं कक्षा की परीक्षा में 1,12,266 छात्र और 12वीं में 1,02,986 छात्र बैठे थे. जबकि UBSE की कक्षा 10 और कक्षा 12 की 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गईं थी. प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच हुईं थी. सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गईं थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं