विज्ञापन

UTET 2026 Notification: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 29 सितंबर को है एग्जाम

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 14 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं. जानें परीक्षा तिथि, आवेदन शुल्क, पेपर पैटर्न और जरूरी जानकारी.

UTET 2026 Notification: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू,  29 सितंबर को है एग्जाम
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 14 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं.

UTET 2026 Notification 2026 : उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं, जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, वे 3 अगस्त 2026 से पहले आवेदन कर दें. इस परीक्षा के लिए, आवेदन शुल्क, पेपर पैटर्न और एग्जाम डेट से जुड़ी सभी जानकारी हम आपको आगे आर्टिकल में डिटेल में बता रहे हैं. 

क्या है UTET एग्जाम और पैटर्न

UTET राज्य स्तर की पात्रता परीक्षा है, जिसके जरिए सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता जांची जाती है. इसके लिए दो पेपर होते हैं, जो इस तरह हैं- 

पेपर-1

उन अभ्यर्थियों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं.

पेपर-2

जबकि पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होगा.

कब है एग्जाम

UTET 2026 का आयोजन 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा. पेपर-1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा, जबकि पेपर-2 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

आवेदन शुल्क

 सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर का आवेदन शुल्क 600 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1000 रुपये रखा गया है. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 300 रुपये तथा दोनों पेपर के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 6 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे है. आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा 8 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी.

इच्छुक उम्मीदवार उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://ukutet.com/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा से जुड़े एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी अपडेट बाद में जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- UPSSSC OTR Registration 2026: UPSSSC ने शुरू की फ्री 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' सुविधा, जानें क्यों है जरूरी


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com