उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) एग्जाम को लीक प्रूफ बनाने के लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक प्रश्नपत्रों के पेपर के कई सेट तैयार कराए है. एग्जाम वाले दिन किस पेपर सेट का इस्तेमाल किया जाएगा, यह पेपर शुरू होने से करीब 5 घंटे पहले डिसाइड किया जाएगा. अधिकारियों को सख्त निर्देश है कि वह सिर्फ उस बक्से को खोलेंगे जिसमें चुनी गई कलर कोडेड पेपर का सेट होगा. इतना ही नहीं क्वेश्चन पेपर के सेट डिजिटल लॉकर में सेफ रहेंगे. इन बक्सों में वन टाइम डिजिटल लॉक होंगे, जिन्हें ठीक परीक्षा से 45 मिनट पहले खोला जाएगा.
पेपर को लेकर बनाया गया लीक प्रूफ सिस्टम
कौन सा शिक्षक किस कमरे में ड्यूटी करेगा इसको लेकर भी फैसला एग्जाम शुरू होने से कुछ ही देर पहले लिया जाएगा. परीक्षा केंद्र पर मौजूद किस शिक्षक को कौन से कमरे की ड्यूटी दी जाएगी, यह परीक्षा शुरू होने से मात्र 30 मिनट पहले स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में 'रैंडमाइजेशन' तरीके से तय किया जाएगा. इसके साथ ही ओएमआर शीट को लेकर भी बेहद सख्त गाइडलाइन तैयार की गई है.
- 2 से 4 जुलाई को दो पालियों में होगी UPTET परीक्षा
- एग्जाम के लिए क्वेश्चन पेपर के कई सेट तैयार किए गए हैं.
- एग्जाम वाले जिन 5 घंटे पहले पता चलेगा कौन सा पेपर सेट इस्तेमाल होगा
- डिजिटल लॉकर में इन पेपर को रख जाएगा, एग्जाम से 45 मिनट पहले कटर से कटकर इन्हें खोला जाएगा.
ड्रोन से रखी जाएगी नजर
JCP Law & Order बबलू कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर साइबर की टीम निगरानी रहेगी. परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को लगाया जाएगा जिसके लिए टीम में तैयार की गई है. ड्रोन से परीक्षा केंद्रों और आसपास के इलाकों की भी निगरानी की जाएगी. साथ ही परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की पूरी तरीके से चेकिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की भी प्रक्रिया होगी. परीक्षा के मुख्य गेट पर ही अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन इरिस स्कैनिंग और लाइव फोटोग्राफी भी होगी. CCTV कैमरे की मदद से हर किसी पर नजर रखी जाएगी.
ये भी पढ़ें- UP TET में 20 लाख आवेदन से मिली 150 करोड़ की फीस, परीक्षा के लिए कुछ ऐसी है तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं