विज्ञापन

UP TET में 20 लाख आवेदन से मिली 150 करोड़ की फीस, परीक्षा के लिए कुछ ऐसी है तैयारी

उत्तर प्रदेश में 4 साल बाद UPTET परीक्षा 2 जुलाई को होने जा रही है. इस एग्जाम के लिए करीब 20 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. प्रशासन ने एग्जाम को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली. परीक्षा के एडमिट कार्ड कल यानी 30 जून को जारी कर दिए जाएंगे.

UP TET में 20 लाख आवेदन से मिली 150 करोड़ की फीस, परीक्षा के लिए कुछ ऐसी है तैयारी
एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से हासिल किए जा सकेंगे.

उत्तर प्रदेश में 4 साल बाद UPTET परीक्षा होने जा रही है. इस एग्जाम को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है. हाल ही में महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर लीक होने से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद से यूपी में हो रहे हैं टेट एग्जाम को लेकर प्रशासन ने मल्टी लेयर और लीक प्रूफ सिस्टम तैयार किया है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ( UPESSC) 30 जून यानी कल उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर देगा. 

150 करोड़ रुपये हुए जमा

यूपी TET परीक्षा में लगभग 20 लाख लोगों ने आवेदन किया है. जानकारी के अनुसार लगभग 16 लाख प्राथमिक के लिए और लगभग 20 लाख उच्च प्राथमिक के आवेदन है. आयोग ने इस बार आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी करके फीस को 2 गुना किया है. इस तरीके से आयोग को करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये आवेदन फीस के रूप में मिले हैं.  20 लाख लोग 950 से ज्यादा केंद्रों पर 2 से 4 जुलाई के बीच दो पालियों में एग्जाम देंगे.  

Latest and Breaking News on NDTV

बायोमेट्रिक हाजिरी और रैंडमाइजेशन प्रक्रिया

परीक्षा केंद्रों पर नकल माफिया और मुन्नाभाइयों को रोकने के लिए इस बार अहम सुरक्षा तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. हर परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिसमें आईरिस स्कैनिंग और लाइव फोटोग्राफी शामिल होगी.

सोशल मीडिया पर की जा रही निगरानी

2 जुलाई से शुरू हो रहे यूपीटेट परीक्षा को लेकर पुलिस विभाग भी अपनी तैयारी लगभग पूरी कर चुका है. JCP Law & Order बबलू कुमार ने बताया कि एग्जाम से जुडी चीजों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार साइबर की टीम निगरानी रख रही है. 

ये भी पढ़ें- थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर CBSE का यू-टर्न, 10वीं में तीसरी भाषा का एग्जाम नहीं, देखें पूरी गाइडलाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPTET, UPTET 2026, UPTET Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com