UPTAC counselling result out 2026 : UPTAC काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. पहले राउंड में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब ऑफिशियल UPTAC काउंसलिंग पोर्टल पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं. सीट अलॉटमेंट JEE Main 2026 रैंक, कैंडिडेट्स की भरी हुई पसंद, सीट की अवेविलिटी और लागू रिजर्वेशन पॉलिसी के बेसिस पर तैयार किया गया है. तो चलिए जानते हैं सीट अलॉटमेंट के बाद की अगल प्रोसेस क्या होगी.
राउंड 1 के रिजल्ट के बाद क्या?जिन कैंडिडेट्स को पहले राउंड में सीट मिली है, उन्हें 20 जुलाई 2026 तक सीट एक्सेप्टेंस की प्रोसेस पूरी करनी होगी. साथ ही कैंडिडेट्स को ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल के जरिए सीट एक्सेप्टेंस फीस भी भरनी होगी. जब पेमेंट सक्सेसफुल हो जाएगी, कैंडिडेट्स को नीचे दिए गए ऑप्शंस में से किसी एक को सेलेक्ट करके आगे बढ़ना होगा:
फ्रीजकैंडिडेट्स अलॉट की गई सीट एक्सेप्ट करते हैं तो काउंसलिंग के अगले राउंड में भाग नहीं लेंगे.
फ्लोटवहीं, अगर कैंडिडेट्स फ्लोट का ऑप्शन चुनते हैं, तो इसका मतलब अलॉट की गई सीट एक्सेप्ट कर ली है, लेकिन आने वाले राउंड में सीट अपग्रेडेशन के लिए योग्य बने रहते हैं. यह ऑप्शन उन्हें अच्छे ऑप्शंस पर विचार किए जाने के दौरान मौजूदा सीट बनाए रखने की सुविधा देता है.
अगर कैंडिडेट्स समय सीमा से पहले ये जरूरी कदम पूरे नहीं करते हैं, तो उनकी अलॉट हुई सीट रद्द कर दी जाएगी और वे काउंसलिंग प्रोसेस से बाहर हो जाएंगे-
अब आइए जानते हैं कैटेगरी वाइज UPTAC काउंसलिंग 2026 सीट एक्सेप्टेंस फीस कितनी है-
- जनरल/OBC उम्मीदवार के लिए 20,000
- SC/ST उम्मीदवार के लिए 12,000
- राउंड 2 चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की तारीख 21-22 जुलाई, 2026 है
- वहीं, राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का नतीजा 24 जुलाई, 2026 है
- सीट कन्फर्मेशन फीस का भुगतान 25-26 जुलाई, 2026 है
- फीज/फ्लोट सबमिशन के लिए तारीख 25 से 26 जुलाई, 2026
- इसके अलावा ऑनलाइन विड्रॉल की तारीख 25-26 जुलाई, 2026 है
इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवारों को एडमिशन प्रोसेस के लिए सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स भी तैयार रखने चाहिए. इनमें JEE मेन 2026 स्कोरकार्ड, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर मांगा गया है), डोमिसाइल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पासपोर्ट-साइज फोटो और काउंसलिंग अथॉरिटी द्वारा बताए गए अन्य डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें. साथ ही भविष्य के लिए अलॉटमेंट लेटर और फीस पेमेंट की रसीद की एक कॉपी भी सेव करके रखें.
यह भी पढ़ें- Wimbledon टेनिस कोर्ट को कबूतरों से बचाने के लिए क्यों हर साल हायर किया जाता है यह बाज?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं