विज्ञापन

नौकरी में नहीं लगा मन और फिर; हरदोई में किसान के लाल का कमाल, UPSC में 286वीं रैंक लाकर बजाया डंका

Hardoi Farmer Son UPSC Rank: योगेंद्र कुमार सिंह पटेल खेतीबाड़ी करने वाले गिरीश कुमार के पुत्र हैं. प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज से हुई. वर्ष 2011 में हाईस्कूल और 2013 में इंटरमीडिएट की परीक्षा लखनऊ के CMS विद्यालय से उत्तीर्ण की है.

नौकरी में नहीं लगा मन और फिर; हरदोई में किसान के लाल का कमाल, UPSC में 286वीं रैंक लाकर बजाया डंका
hardoi farmer son upsc rank
  • हरदोई के काजीपुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार सिंह पटेल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 286वीं रैंक प्राप्त की
  • योगेंद्र कुमार ने आईआईटी कानपुर से बीटेक और एमटेक की डिग्री हासिल की और बाद में आईआईटी बैंगलोर में नौकरी की
  • वर्ष 2023 में नौकरी छोड़कर योगेंद्र ने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हरदोई:

संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार सिंह पटेल ने 286वीं रैंक हासिल कर गांव से लेकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है.योगेंद्र कुमार सिंह के पिता किसान हैं.किसान बेटे की सफलता से परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

नौकरी में नहीं लगा मन तो...

काजीपुर निवासी योगेंद्र कुमार सिंह पटेल खेतीबाड़ी करने वाले गिरीश कुमार के पुत्र हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज से हुई थी. उन्होंने वर्ष 2011 में हाईस्कूल और 2013 में इंटरमीडिएट की परीक्षा लखनऊ के सीएमएस विद्यालय से उत्तीर्ण की. इसके बाद वर्ष 2014 में आईआईटी कानपुर से बीटेक और वर्ष 2019 में वहीं से एमटेक की डिग्री प्राप्त की.एमटेक करने के बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बैंगलोर में दो वर्षों तक नौकरी की लेकिन नौकरी में मन न लगने पर वर्ष 2023 में उन्होंने त्यागपत्र देकर सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी.

Latest and Breaking News on NDTV

पिता किसान, मां टीचर 

कड़ी मेहनत और लगन के बल पर वर्ष 2026 में उन्हें सफलता मिली और उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 286वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. योगेंद्र की माता रामरोशनी शिक्षिका हैं जबकि उनके पिता गिरीश कुमार किसान हैं. माता पिता वर्तमान में माधौगंज में रह रहे हैं. उनके बड़े भाई पंकज एलटी पद पर कार्यरत हैं.कानपुर के डफरिन अस्पताल में नौकरी करते हैं.उनकी सफलता पर  क्षेत्र में खुशी की लहर है और तमाम लोग उनके माता पिता को बधाई देने पहुंच रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com