विज्ञापन

NCL भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 577 पदों के लिए 6 जुलाई को होगा एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने 577 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. यह परीक्षा 6 जुलाई 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से होगी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

NCL भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 577 पदों के लिए 6 जुलाई को होगा एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत 9 अप्रैल 2026 को हुई थी.

अगर आपने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) में सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है. NCL ने विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिए हैं. यह परीक्षा 6 जुलाई 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी.

उम्मीदवार अब NCL की ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं.

एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले NCL की आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे NCL Various Post Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करिए.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या Date of Birth दर्ज करिए.
  • लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लीजिए.

कुल 577 पदों पर होगी सीधी भर्ती

ऑपरेटर पद: डंपर ऑपरेटर (308), डोजर ऑपरेटर (52), सरफेस माइनर ऑपरेटर (43), ग्रेडर ऑपरेटर (34), पेलोडर ऑपरेटर (18), क्रेन ऑपरेटर (17). मेडिकल व अन्य पद: स्टाफ नर्स (47), ओवरसियर सिविल (30), पैथोलॉजी टेक्नीशियन (12), फार्मासिस्ट (4), फिजियोथेरेपिस्ट (4), रेडियोग्राफर (3), डेंटल टेक्नीशियन (2), जूनियर टेक्नीशियन ECG (2), ऑप्टोमेट्री टेक्नीशियन (1). 

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें खास ख्याल

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें. अपने साथ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक ओरिजिनल फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना न भूलें. एडमिट कार्ड में अपना नाम, फोटो और एग्जाम सेंटर की जानकारी अच्छे से चेक कर लें. अगर कोई गलती हो, तो तुरंत NCL से संपर्क करें.

महत्वपूर्ण तारीखें 

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत 9 अप्रैल 2026 को हुई थी. फॉर्म भरने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 1 मई 2026 थी. अब 26 जून 2026 को इसके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. सभी आवेदकों की परीक्षा 6 जुलाई को होगी. एग्जाम के बाद नतीजों (Results) की तारीख की घोषणा NCL अलग से करेगा.

यह भी पढ़ें-National Teachers Awards 2026 : किसे मिलता है नेशनल टीचर्स अवॉर्ड, क्या मिलता है इनाम? ऐसे कर सकते हैं आवेदन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com