विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2026

UP Budget 2026: पुलिस विभाग में 19 हजार भर्तियां और 23 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग, यूपी बजट में बड़े ऐलान

UP Budget 2026: यूपी के वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 8 हजार 966 नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है.

UP Budget 2026: पुलिस विभाग में 19 हजार भर्तियां और 23 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग, यूपी बजट में बड़े ऐलान
यूपी बजट

UP Budget 2026: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का बजट पेश किया गया है. इसमें कई तरह के ऐलान किए गए, महिलाओं से लेकर किसानों और छात्रों के लिए तमाम तरह की योजनाओं का जिक्र हुआ. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रदेश कौशल विकास के तहत युवाओं को ट्रेनिंग दी गई. इसमें 4 लाख से ज्यादा युवाओं को कई कंपनियों में नौकरी दिलवाई गई है. साथ बी बताया कि किस विभाग में कितनी नौकरियां दी गई हैं.

युवाओं के लिए रोजगार

  • 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त कोचिंग दी जा रही है. 
  • युवाओं को सरकारी नीति निर्माण में सहयोग प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है.
  • पुलिस विभाग में 2017 से अब तक कुल दो लाख 19 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की गई है. 
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 8 हजार 966 नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. 
  • राजकीय पॉलिटिक्निकों में एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं, साथ ही 251 स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना की जा रही है. 
  • व्यावसायिक शिक्षा के बजट में 88 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. 

वित्त मंत्री ने दी ये जानकारी

यूपी के वित्त मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द  युवा-सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत अब तक 49 लाख 86 हजार टैबलेट/स्मार्टफोन निःशुल्क वितरित किये जा चुके हैं. प्रदेश में अब तक 90,000 मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री उपलब्ध करायी गयी है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के पिछले और वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है, चाहे कानून व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण हो, अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार हो, औद्योगिक निवेश हो, रोजगार सृजन हो, महिलाओं का सशक्तीकरण हो, युवाओं का कौशल संवर्धन हो, किसानों की खुशहाली हो, गरीबी उन्मूलन हो. 

मिशन एआई की शुरुआत

वित्त मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश एआई मिशन की शुरुआत की जा रही है, जिसके लिए 225 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है. इंडिया एआई मिशन के साथ प्रदेश की 49 आईटीआई को एआई लैब के साथ राज्य की एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए 32 करोड़ 82 लाख की व्यवस्था है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Budget 2026, UP Budget 2026 Education, UP Budget 2026 Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com