UP Board exam 2026 : इस साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी. परीक्षा की विषयवार टाइमटेबल जारी भी कर दिया गया है. ऐसे में छात्र परीक्षा की अंतिम तैयारी में जुट गए हैं. इसी बीच बोर्ड ने यूट्यूब पर एक लाइव स्पेशल सेशन आयोजित किया जिसमें बोर्ड के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा और बोर्ड के सचिव भगवती सिंह परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं, बच्चों को अच्छे नंबर पाने के लिए एग्जाम में कैसे कॉपी लिखनी है, डिप्रेशन और तनाव हो तो क्या करें, देरी से पहुंचने पर परीक्षा में बैठने दिया जाएगा या नहीं और एडमिट कार्ड खोने पर क्या करना है, जैसी अहम बातों पर विस्तार से बात की.
ऐसे में आइए जानते हैं एग्जाम में कॉपी लिखने से जुड़े टिप्स और परीक्षा से जुड़ी अन्य बातें जो सचिव और मुख्य अपर सचिव द्वारा लाइव सेशन में बताई गईं.
3 घंटे का 'मॉक टेस्ट' है सफलता की चाबी
यूपी बोर्ड सचिव ने वीडियो में बताया कि केवल पढ़ने से काम नहीं चलेगा, बल्कि याद की हुई चीजों को आंसर शीट में कैसे लिखना है, इसकी भी प्रैक्टिस करनी जरूरी है. इसके लिए आप यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं और वहां पर उपलब्ध मॉडल पेपर्स से 3 घंटे मॉक पेपर की प्रैक्टिस करिए.
सचिव ने वीडियो में बताया कि एग्जामनर जब कॉपी चेक करता है, तो जो आप लिखते हैं और जैसा लिखते हैं उसी आधार पर मार्किंग करता है न कि आपके दिल दिमाग में बैठकर देख रहा है कि आपको कितना आता है. इसलिए आप अपने जवाब अच्छे तरीके से लिखें.
उन्होंने आगे कहा कि बहुत से बच्चों के साथ यह होता है कि उन्हें आता बहुत कुछ है, लेकिन वो एग्जाम में लिख नहीं पाते हैं. इसका साफ काऱण है आंसर राइटिंग प्रैक्टिस की कमी. इसलिए 3 घंटे का पेपर है तो 3 घंटे के मॉक पेपर की प्रैक्टिस जरू करिए.
सचिव भगवती सिंह ने कहा इस बात का ध्यान रखें एग्जामर के पास भी समय की कमी होती है इसलिए अपना उत्तर बेहतर तरीके से लिखें ताकि उन्हें समझने में आसानी हो.
आंसर्स को प्वाइंटर्स में लिखेंवहीं, यूपी बोर्ड अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने हेडिंग कैसे लिखें, इसके टिप्स छात्रों को दिए. उन्होंने बताया अपने आंसर को प्वाइंटर्स में दीजिए, जहां जरूरत हो वहां डायग्राम बनाएं, और जो बातें जरूरी हैं उन्हें अंडरलाइन करके हाईलाइट कर दीजिए.
आंसर शीट जमा करने से पहले करें रिवाइज
आंसर शीट सबमिट करने से पहले 5 मिनट रिवाइज जरूर कर लीजिए. ये जरूर चेक करें कोई प्रश्न न छूट तो नहीं रहा. वहीं, पेपर में जिस सवाल का जवाब आपको सबसे अच्छे से पता है उसे सबसे पहले लीखिए.उसे लास्ट के लिए न छोड़ें.
डिप्रेशन या तनाव? डायल करें 14416इसके अलावा अपर मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव ने छात्रों से परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने, हेल्दी रहने और टाइम मैनेजमेंट करने जैसी बातों का भी सुझाव दिया. अगर कोई बच्चा मेंटल प्रेशर से गुजर रहा है तो 14416 पर कॉल करे. यहां पर 24 घंटे साइकोलॉजिकल काउंसलर उपलब्ध हैं. लेकिन इससे पहले टीचर्स और पैरेंट्स से बात करें.
30 मिनट की देरी और खोया हुआ एडमिट कार्ड? अब नहीं होगी टेंशन!
साथ ही, यूपी बोर्ड के सचिव ने एग्जाम में 30 मिनट की देरी पर पहुंचने पर एग्जाम में बैठने से नहीं रोका जाएगा, जो कि पहले नहीं थी. इसके अलावा अगर आपका एडमिट कार्ड खो जाता है तो केंद्र के व्यवस्थापक नामावली से मिलान करेंगे, अगर सारी जानकारी सही मिलती है तो आपको परीक्षा में बैठने की इजाजत मिल जाएगी. इसके बाद छात्र को अपने स्कूल से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड सेंटर पर जमा करना होगा.
नकल रोकने के लिए कॉपियों में 'यूनिक' बदलाववहीं, इस बार बोर्ड की आंसर शीट पर यूनिक कोड और केंद्र की मोहर लगी होगी, ताकि बाहरी कापियों के यूज को पकड़ा जा सके. यही नहीं कॉपियों के लेआउट को भी चेंज किया गया है. इस बार कॉपीजो को प्रोट्रेट साइज में चार रंगों में किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं