विज्ञापन
13 minutes ago

UP Board 12th Result 2026, UPMSP Intermediate Sarkari Result Download Link LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है. लंबे इंतजार और कड़ी मेहनत के बाद अब वह घड़ी आ गई है, जब छात्रों का परीक्षा परिणाम उनके सामने होगा. उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से इस साल करीब 25.48 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट यानी 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनकी किस्मत का फैसला अब से कुछ ही देर में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर होने जा रहा है. इसके अलावा आप ndtv.com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इस लिंक पर जाकर एक साथ देखें- 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

NDTV के माध्यम से UPMSP कक्षा 10 का परिणाम देखने के लिए सीधा लिंक

NDTV के माध्यम से UPMSP कक्षा 12 का परिणाम देखने के लिए सीधा लिंक

बोर्ड का आधिकारिक वेबसाइट का लिंक

इस साल यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चली थीं. बोर्ड ने बेहद सख्त सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई थी ताकि पारदर्शिता बनी रहे. अब रिजल्ट घोषित होते ही छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाकर देख सकेंगे. भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने की संभावना रहती है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और स्कूल कोड पहले से ही लिखकर रख लें ताकि बिना किसी देरी के अपना परिणाम देख सकें.

UP Board 12th Result 2026 LIVE UPDATES: 

UP Board 12th Result 2026 LIVE: 4 बजे जारी कर दिया जाएगा रिजल्ट

UP Board 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी कर दिया जाएगा. इस रिजल्ट को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

UP Board 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल क्या था पास प्रतिशत

UP Board 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 81.15% दर्ज किया गया था. वहीं इस साल देखना होगा की पास प्रतिशत क्या रहता है.

UP Board 12th Result 2026 LIVE: NDTV रिजल्ट चेकर पर जाकर देखें रिजल्ट

UP Board 12th Result 2026 LIVE:  NDTV रिजल्ट चेकर की मदद से भी छात्र तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. दरअसल इस बार आधिकारिक वेबसाइटों पर भारी ट्रैफिक होने से वो क्रैश हो जाती है. ऐसे में NDTV रिजल्ट  चेकर पर जाकर भी आप रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. 

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों को मिलेगी इतनी स्कॉलरशिप, जानिए कैसे और कहां करना होगा आवेदन

UP Scholarship Scheme For Students: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP board) ने 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. इस साल 52 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था. रिजल्ट जारी होने के बाद मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. उन्हें अलग-अलग स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, जो आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन प्रदान करती हैं. ये योजनाएं छात्रों के करियर को नई दिशा देने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं. 

UP Board Result:12वीं के बाद क्या करें? साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स छात्रों के लिए करियर ऑप्शंस

Career options after 12th : 12वीं का रिजल्ट सिर्फ मार्क्स नहीं लाता, बल्कि यह छात्रों के भविष्य की दिशा तय करने वाला अहम पड़ाव होता है. ऐसे में जरूरी है कि छात्र अपनी रुचि और आने वाले समय की संभावनाओं को ध्यान में रखकर सही करियर का चयन करें.

UP Board Result LIVE: 24 लाख छात्र ने दी 12वीं कक्षा की परीक्षा

UP Board Result LIVE:  इस साल कुल 52 लाख स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड परीक्षा दी है. जिसमें से  24 लाख छात्र ऐसे हैं जिन्होंने Class 12 की परीक्षा दी है.

UP Board Class 12 Result 2026 Live: पिछले साल कैसा था यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

UP Board Class 12 Result 2026 Live:यूपी बोर्ड Class 12 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या: 2,598,560

कुल पास हुए: 2,108,774

कुल पास प्रतिशत: 81.15%

पुरुष उम्मीदवारों की संख्या: 1,387,263

पास हुए: 1,062,616

पास प्रतिशत: 76.60%

महिला उम्मीदवारों की संख्या: 1,211,297

पास हुईं: 1,046,158

पास प्रतिशत: 86.37%

लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 9.77% ज्याद है.

UP Board Result 2026: रिजल्‍ट आने से पहले नहीं मिल रहा रोल नंबर, तो ऐसे जल्‍दी ढूंढ़ लें

UP Board Result 2026:  यूपी बोर्ड आज शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा. परीक्षा में शामिल विद्यार्थी नतीजों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in और डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी. 

UPMSP 12वीं Result 2026 LIVE: इन चार लिंक पर जाकर करें रिजल्ट चेक

UPMSP 12वीं का रिजल्ट  नीचे बताई गई चारों वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकते हैं. 

upmsp.edu.in

results.digilocker.gov.in

ndtv.com/education/results

web.umang.gov.in

UPMSP Board 12th Result LIVE: स्ट्रीम-वाइज़ जारी किए जाएंगे रिजल्ट

UPMSP Board 12th Result LIVE: बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा. क्लास 12 के रिजल्ट स्ट्रीम-वाइज़ जारी किए जाएंगे. 

UP Board Result 2026 LIVE: सबसे पहले इस लिंक पर जारी होगा रिजल्ट

UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले https://upmsp.edu.in/ लिंक पर जारी किया जाएगा. इस लिंक पर जैसे ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा, उसपर क्लिक कर दें. पूछी गई सारी जानकारी भरें. आपका रिजल्ट आपके सामने होगा.

UP Board Result Update: यूपी बोर्ड की मार्कशीट में नाम या स्पेलिंग में गलती हो तो क्या करें? स्टेप-बाय-स्टेप

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी होगा. लाखों छात्र बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. पर क्‍या आप जानते हैं कि बोर्ड रिजल्‍ट जारी होने के बाद अगर मार्कशीट पर नाम गलत छपा हो या नाम की स्‍पेलिंग गलत हो तो क्‍या करना होगा

रिजल्ट से पहले वेबसाइट हो सकती है क्रैश, NDTV पर ऐसे चेक करें नतीजे

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित होगा. रिजल्ट के दौरान वेबसाइट क्रैश हो सकती है. इसलिए आप NDTV की वेबसाइट पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

UP Board Result LIVE: ओरिजिनल मार्कशीट कहां से मिलेगी

UP Board Result LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद आप ऑनलाइन केवल प्रोविज़नल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. वहीं ओरिजिनल मार्कशीट बच्चों को उनके स्कूल से ही मिलेगी.  जो रिजल्ट घोषित होने के 15 दिनों के बाद  स्कूल से मिल जाएगी.

UP Board Result 2026: रिजल्ट आने से पहले बच्चे होने लगते हैं परेशान, इन चीजों में लगाकर रखें उनका मन

UP Board Result 2026:  यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित होगा. लाखों बच्‍चों का इंतजार खत्‍म होगा. पर बोर्ड नतीजे आने से पहले काफी नर्वस रहते हैं.

UP Board Result: Digilocker में इस तरह चेक करें रिजल्ट

UP Board Result: यूपी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट से ठीक पहले डिजीलॉकर का क्यूआर कोड जारी कर दिया गया है. इस क्यूआर कोड पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.

UP Board 12th Result LIVE: पास होने के लिए चाहिए कितने पासिंग मार्क्स

UP Board 12th Result LIVE: यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को हर एक विषयों में

33 अंक चाहिए. साथ ही सभी विषयों का कुल प्रतिशत भी 33 अंक होने चाहिए.

UP Board 12th Result LIVE:रोल नंबर या स्कूल कोड भूलने पर कैसे चेक करें रिजल्ट?

UP Board 12th Result LIVE: अगर किसा छात्र का रोल नंबर या स्कूल कोड खो गया है तो वो UPMSP Result 2026 देखने के लिए तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करे. स्कूल की और से सारी जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी.

UP Board Result QR Code: QR कोड से ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट, आज शाम 4 बजे होगा जारी

UP Board Result QR Code: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आज 23 अप्रैल को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. बोर्ड की तरफ से प्रेस नोट जारी कर तारीख का ऐलान किया गया है, इसमें बताया गया है कि आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसके अलावा डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. छात्रों के लिए एनडीटीवी पर भी रिजल्ट देखने का बड़ा मौका है, प्रोसेस भी आसान है और सिर्फ क्यूआर कोड स्कैन करने से आप सीधे बोर्ड पेज पर पहुंच जाएंगे. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना रिजल्ट एनडीटीवी के QR कोड से चेक कर सकते हैं

UP Board Result LIVE: NDTV Education पेज पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

UP Board Result LIVE: NDTV Education पेज पर जाकर भी आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए आपको NDTV Education वेबसाइट पर जाना होगास, ndtv.com/education/results. इस पेज पर आपको "Uttar Pradesh Board Exam Results 2026" टैब दिखेगा. इसपर क्लिक करना होगा. Class 10 या Class 12 का रिजल्ट टैब लिखा होगा. अपने क्लास के हिसाब से आप लिंक चुने और पूछी गई जानकारी भरें. रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.

UP Board Result QR Code: QR कोड से ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट, आज शाम 4 बजे होगा जारी

UP Board Result QR Code: यूपी बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि रिजल्ट आज 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एनडीटीवी पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

UP Board Result LIVE: SMS के ज़रिए चेक करें रिजल्ट

UP Board Result LIVE: SMS के जरिए भी रिजल्ट को चेक किया जा सकता है. रिजल्ट को चेक करने के लिए अपना12 Roll Number टाइप करें और 56263 पर भेजें दें. रिजल्ट तुरंत आपके फोन पर आ जाएगा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com