UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है और आज शाम करीब 4 बजे नतीजे जारी किए जाएंगे. इस साल करीब 54 लाख के आसपास छात्रों ने परीक्षा दी है, इसलिए हर किसी की नजर अपने रिजल्ट पर टिकी हुई है. जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, लाखों छात्र एक साथ ऑनलाइन देखने की कोशिश करेंगे, जिससे अक्सर साइट स्लो पड़ जाती है या खुलने में समय लगने लगता है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रिजल्ट देखने के अब कई आसान तरीके मौजूद हैं, जिनसे आप बिना किसी परेशानी के अपने नंबर जान सकते हैं.
यूपी बोर्ड से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस लिंक पर जाएं-
डिजिलॉकर बना आसान ऑप्शन
अगर रिजल्ट देखते समय वेबसाइट स्लो हो जाए या खुलने में दिक्कत आए, तो डिजिलॉकर आपके लिए एक आसान और भरोसेमंद ऑप्शन है. यहां आपको अपनी मार्कशीट सीधे डिजिटल फॉर्म में मिल जाती है, जो पूरी तरह सुरक्षित और वेरीफाइड होती है. सबसे अच्छी बात ये है कि आप इसे कभी भी अपने फोन में खोल सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कहीं भी दिखा सकते हैं. इसलिए अगर वेबसाइट बार-बार काम न करे, तो डिजिलॉकर से आराम से अपना रिजल्ट देखना एक स्मार्ट तरीका है.
???? माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश 2026
— DigiLocker (@digilocker_ind) April 22, 2026
कक्षा 10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट जल्द जारी होंगे!
दिनांक: 23.04.2026
समय: शाम 4 बजे
अपना रिजल्ट आसानी से देखें:
???? https://t.co/nmrcVm9cvy
सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं!#UPBoard #UPBoardResults #Results2026 #DigiLocker… pic.twitter.com/xrCRVLE3N8
डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026
- अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो डिजिलॉकर एक बढ़िया विकल्प है.
- इसके लिए सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें.
- यहां अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर और 6 अंकों के पिन से लॉगिन करें. अगर अकाउंट नहीं है, तो पहले साइन अप करना होगा.
- लॉगिन के बाद हाईस्कूल या इंटरमीडिएट मार्कशीट का ऑप्शन चुनें. फिर
- उत्तर प्रदेश राज्य हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा बोर्ड सेलेक्ट करें. इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें.
- अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और डिजिलॉकर में सुरक्षित रख सकते हैं.
- ये मार्कशीट डिजिटल सिग्नेचर और QR कोड के साथ आती है.
- जिससे इसकी वैधता सुनिश्चित होती है. बाद में स्कूल से ऑफलाइन मार्कशीट भी मिल जाएगी.
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट
अगर 2025 के रिजल्ट की बात करें. तो 10वीं में करीब 27 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 90.11% छात्र पास हुए थे. लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा. 93.87% लड़कियां और 86.66% लड़के पास हुए. जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंक लाकर टॉप किया था. वहीं 12वीं में 81.15% छात्र सफल रहे. यहां भी लड़कियां आगे रहीं. 86.37% के मुकाबले 76.60% लड़के पास हुए. प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20% अंक हासिल कर टॉप किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं