विज्ञापन

UP Board Result 2026: रिजल्‍ट आने से पहले नहीं मिल रहा रोल नंबर, तो ऐसे जल्‍दी ढूंढ़ लें

UP Board Result 2026:  यूपी बोर्ड आज शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी. 

UP Board Result 2026: रिजल्‍ट आने से पहले नहीं मिल रहा रोल नंबर, तो ऐसे जल्‍दी ढूंढ़ लें

UP Board Result 2026:  यूपी बोर्ड आज शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा. परीक्षा में शामिल विद्यार्थी नतीजों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in और डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी. 

खो गया हो रोल नंबर तो क्‍या करें 
रिजल्‍ट चेक करने के लिए छात्रों को जिन डिटेल्‍स की जरूरत होगी, वे सभी एडमिट कार्ड पर दर्ज होते हैं. लेकिन अगर एडमिट कार्ड खो गया हो या नहीं मिल रहा हो तो क्‍या करें. 

UP Board 10th Result Link

UP Board 12th Result Link

स्कूल से संपर्क कर सकते हैं
रोल नंबर के लिए छात्र अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं. स्‍कूल के पास हर छात्र का एडमिट कार्ड रखा होता है. क्‍योंकि एक कॉपी स्‍कूल के पास हमेशा होती है. यहां से फोटोकॉपी ले सकते हैं. इसके अलावा स्कूल छात्रों को नतीजों की जानकारी दे सकते हैं. 

UP Board Result QR Code: QR कोड से ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट, आज शाम 4 बजे होगा जारी

यहां से भी मिल सकता है रोल नंबर 

छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर रोल नंबर प्राप्‍त कर सकते हैं. इसके अलावा नतीजे जारी होने के बाद name-wise search option भी उपलब्‍ध रहेगा. यानी आप अपने नाम को लिखकर भी नतीजे ढूढ़ सकते हैं. हालांकि रोल नंबर की आवश्‍यकता होगी. 

UP Board 10th 12th Result : रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर बोर्ड की मुख्य वेबसाइट स्लो हो जाती है. ऐसे में छात्र निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट: www.upmsp.edu.in
  • डिजी लॉकर: https://results.digilocker.gov.in/

NDTV पर कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.

होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 

यहां आपको सबसे ऊपर यूपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.

UP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.

इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 

इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.

ऐसा करते ही यूपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

UP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट से ठीक पहले यूपी बोर्ड ने जारी किया Digilocker का QR कोड, देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board Result 2026, UP Board Result 2026 Class 10, UP Board Result 2026 Class 12, UP Board Result 2026 LIVE, Up Board Result 2026 Link
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com