UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित होगा. लाखों बच्चों का इंतजार खत्म होगा. पर बोर्ड नतीजे आने से पहले काफी नर्वस रहते हैं. उनके मन में यही बात चलती रहती है कि कितने पर्सेंट नंबर आएंगे, किस विषय में क्या मार्क्स आएंगे. छात्रों के मन में चल रही इन बातों से उन्हें कई बार उन्हें तनाव भी होने लगता है. जानें बच्चों को इस उलझन से कैसे बचाएं.
इन चीजों में लगाकर रखें बच्चे का मन
बच्चे से बात करें
बच्चे से बात करें और उसे समझाएं कि रिजल्ट का यानी नंबर्स का जीवन में सक्सेस हासिल करने से कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें अपने आसपास के लोगों का उदाहरण देकर समझा सकते हैं.
कहीं घुमाने ले जाएं
बच्चे को आसपास कहीं घुमाने ले जाएं जिससे वो रिजल्ट की बात को कुछ देर के लिए भूल जाए. उसे लोगों से मिलवाएं और उससे बातें करें.
UP Board Result QR Code: QR कोड से ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट, आज शाम 4 बजे होगा जारी
फिजिकल एक्टीविटीज कराएं
बच्चे को फिजिकल एक्टीविटीज के लिए बाहर खेलने भेजें. इससे उनका मूड अच्छा होता है और कुछ देर के लिए वो सारी चीजें भूल जाते हैं. बाहर खेलने नहीं जा सकते हैं तो घर के अंदर शतरंज आदि इनडोर गेम्स खेलने को कहें.
टीवी पर फिल्म या सीरीज देखें
गर्मी की वजह से घर से बाहर नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही बच्चे के साथ कोई मूवी या सीरीज देख सकते हैं. इसके अलावा उसका कोई पसंदीदा टीवी शो भी देखा जा सकता है.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी आज शाम 4 बजे रिजल्ट जारी होने के बाद, यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के साथ-साथ डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर भी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं.
UP Board 10th 12th Result : रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर बोर्ड की मुख्य वेबसाइट स्लो हो जाती है. ऐसे में छात्र निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट: www.upmsp.edu.in
- डिजी लॉकर: https://results.digilocker.gov.in/
NDTV पर कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
यहां आपको सबसे ऊपर यूपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
UP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
ऐसा करते ही यूपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं