UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे कुछ ही दिनों में जारी कर दिए जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 25 अप्रैल को जारी कर सकता है. माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की और से इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी जो कि मार्च तक चली थी. इस साल लगभग 53 लाख बच्चों ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है.
UP Board 10th 12th Result 2026 :
UP Board Result 2026 Live Updates: 10वीं और 12वीं रिजल्ट के बीच समय का अंतर क्यों होता है?
UP Board आमतौर पर 10वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं के नतीजे एक ही दिन जारी करता है, हालांकि, उनके जारी होने के समय के बीच कुछ घंटों का अंतर रखा जाता है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि वेबसाइट पर अचानक बढ़ने वाले ट्रैफिक को संभाला जा सके. इसलिए एक कक्षा के नतीजे पहले जारी किए जाते हैं, और उसके कुछ घंटों बाद दूसरी कक्षा के रिजल्ट रिलीज किया जाता है.
UP BOARD RESULT 2026 LIVE : क्या हैं स्टेप मार्किंग के फायदे?
स्टेप मार्किंग सिस्टम लागू होने से छात्रों को कई तरह के फायदे मिलेंगे, जो इस प्रकार हैं -
अगर छात्र ने सही फॉर्मूला और प्रोसेस अपनाया है, तो उसे उसके लिए मार्क्स मिलेंगे
छोटी कैलकुलेशन की गलती होने पर पूरे नंबर नहीं कटेंगे.
छात्रों की समझ और प्रयास को सराहा जाएगा.
फेल होने की संभावना में कमी आएगी.
एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस सिस्टम से पास फीसदी में करीब 15-20% तक बढ़ोतरी हो सकती है.
UP Board Result 2026 Live : परीक्षा में फेल होने वाले छात्र क्या करें?
जो छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं, वे छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होकर अपने अंक सुधार सकते हैं.
UP BOARD LIVE UPDATES 2026 : यूपी बोर्ड टॉपर्स को मिलेगा ये इनाम
बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वालों को इस साल भी राज्य सरकार सम्मानित करेगी. राज्य सरकार की ओर से नकद पुरस्कार और लैपटॉप दिए जाने की संभावना जताई जा रही है.
UP Board 10-12th Result 2026 LIVE : साइबर ठगों से रहें अलर्ट, यूपी बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी
यूपी बोर्ड ने छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि वे साइबर ठगों से सावधान रहें. कई बार पेरेंट्स के पास फर्जी कॉल्स करके दावा किया जाता है कि छात्र फेल हो रहा है और पैसे देने से बढ़ सकते हैं. इसी को लेकर बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और कोई भी बाहरी व्यक्ति नंबरों में फेरबदल नहीं कर सकता है.
UP Board Result 2026 LIVE: कैसे जारी होगा रिजल्ट
UP Board Result 2026 LIVE: UPMSP एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी करेगा. घोषणा के बाद, आधिकारिक वेबसाइटों और अन्य प्लेटफॉर्म पर परिणाम के लिंक एक्टिव हो जाएंग.
पास होने के लिए चाहिए कितने अंक
UP बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में पास होने के लिए, छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. जो छात्र न्यूनतम पासिंग अंक प्राप्त करने में असफल रहते हैं, उनके पास कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा.
SMS के ज़रिए भी चेक कर सकते हैं नतीजे
यूपी बोर्ड के परीक्षा का रिजल्ट SMS के ज़रिए भी चेक किया जा सकता है. कक्षा 12 का रिजल्ट चेक करने के लिए UP 12
UP Board Result: UP बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 का रिजल्ट इस लिंक पर कर सकेंगे चेक
UPMSP की और से बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जाएगा. जिसपर क्लिक कर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और स्कूल कोर्ड की जरूरत पड़ेगी. इसलिए इन्हें पहले से तैयार रखें