विज्ञापन
2 months ago

UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे कुछ ही दिनों में जारी किए जा सकते हैं. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को नतीजे जारी किए जा सकते हैं. माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मार्च में खत्म हो गई थी और इस साल  53 लाख से अधिक बच्चों ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है.  हाईस्कूल के 27 लाख 61 हजार 696 और इंटरमीडिएट के 25 लाख 76 हजार 82 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं. जो की अब नतीजे जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि अगले हफ्ते तक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो जाएंगे.  माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर नतीजों को जारी किया जाएगा. 

UP Board 10th 12th Result 2026 Highlights:

कहां जारी होगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. 

अपना रोल नंबर तैयार रखें छात्र

यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है, ऐसे में वो अपना रोल नंबर तैयार रखें और रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देखें. अगर आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखने में परेशानी हो तो एनडीटीवी पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. 

25 अप्रैल को जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट- सूत्र

सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया जा सकता है. 

UP Board Result: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर ये रिजल्ट जारी किया जाएगा. 

यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट एनडीटीवी पर

यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले आपको एनडीटीवी पर मिलेगी, इसीलिए लगातार जुड़े रहें और रिजल्ट की हर अपडेट देखते रहें. 

NDTV पर भी देख सकते हैं यूपी बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एनडीटीवी पर भी देखा जा सकता है. इसके लिए छात्रों को ndtv.in पर आना होगा, यहां बोर्ड पेज वाले लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर और बाकी डीटेल डालकर रिजल्ट देख सकते हैं. 

UP Board Result: कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट?

यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट इसी महीने जारी हो सकता है. बताया जा रहा है कि 20 से 25 अप्रैल के बीच रिजल्ट जारी किया जा सकता है. बाकी बोर्ड की तरह यूपी बोर्ड भी इस बार जल्दी रिजल्ट जारी कर सकता है. 

इस तरह चेक करें एग्जाम

कब हुआ था एग्जाम: 18 फरवरी, 2026 – 12 मार्च, 2026

कब जारी होगा रिजल्ट: अप्रैल .

परिणाम कहां देख सकते हैं: आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर.

किन चीजों की पड़ेगी जरूत: रोल नंबर और स्कूल कोड.

UP Board 10th 12th Result 2026: DigiLocker पर जाकर भी देख सकते हैं रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2026: छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker या UMANG App के माध्यम से भी देख सकते हैं.

How to Check UP Board Result 2026: रिजल्ट कैसे चेक करें

1.रिजल्ट जारी होने के बाद यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं.

2."UP Board Class 10th Result" या "UP Board Class 12th Result" लिंक पर क्लिक करें.

3. अपना रोल नंबर डालें.

4. सबमिट करें और अपनी मार्कशीट स्क्रीन पर देखें.

5.भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट ले लें.

इस बार नकल रोकने के लिए किए गए थे विशेष सुरक्षा के इतंजाम

इस साल परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए  विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. ताकि एग्जाम के दौरान किसी भी तरह की नकल न की जा सके.

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: साइबर ठगों से सावधान रहने छात्र

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने से पहले एक नोटिस जारी कर छात्रों-अभिभावकों को साइबर ठगों से सावधान रहने की सलाह दी है.  छात्रों को सलाह दी है कि वे सतर्क रहें और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर न करें. 

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: कॉपियों चेकिंग का काम 4 अप्रैल को हो गया है पूरा

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की कॉपियों चेकिंग का काम 4 अप्रैल को पूरा कर ली गई था. आमतौर पर कॉपियों की जांच के 20 से 25 दिन के अंदर रिजल्ट को जारी कर दिया जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
UP Board 10 Result, UP Board 12 Result, UP Board Result, UP Board Results 2026 LIVE Updates, How To Check UP Board Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com