विज्ञापन

UP B.Ed परीक्षा के सेकेंड टॉपर नितिन पचौरी की सफलता की कहानी, बताया कैसे किया एग्जाम क्रैक

उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया है. अलीगढ़ की वंदना सिंह ने पहला स्थान हासिल किया है. जबकि दूसरे स्थान पर भी अलीगढ़ के उम्मीदवार नितिन पचौरी का कब्जा रहा है.

UP B.Ed परीक्षा के सेकेंड टॉपर नितिन पचौरी की सफलता की कहानी,  बताया कैसे किया एग्जाम क्रैक
अलीगढ़ के छात्रों की इस ऐतिहासिक सफलता से जिले में खुशी का माहौल है.

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में अलीगढ़ जनपद के प्रतिभाशाली छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया है. परीक्षा के टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची में अलीगढ़ के दो छात्रों ने शीर्ष स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है. विज्ञान वर्ग की छात्रा वंदना सिंह ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. वहीं विज्ञान वर्ग के ही छात्र नितिन पचौरी ने प्रदेश में दूसरी रैंक प्राप्त कर अलीगढ़ को एक और बड़ी उपलब्धि दिलाई है.

अलीगढ़ के छात्रों की इस ऐतिहासिक सफलता से जिले में खुशी का माहौल है. परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने दोनों मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. प्रदेश स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करना न केवल छात्रों की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि यह जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता को भी दर्शाता है.

ये भी पढ़ें-UP बीएड प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ की वंदना ने हासिल किया पहला स्थान, टॉप 10 में 6 लड़कियों ने बनाई जगह

नितिन पचौरी ने बताया सफलता का मंत्र

दूसरी रैंक हासिल करने वाले नितिन पचौरी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया. उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता प्राप्त हुई है. नितिन की उपलब्धि से उनके परिवार में उत्सव जैसा माहौल है और परिजन इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं.

वंदना सिंह और नितिन पचौरी की इस उपलब्धि ने अलीगढ़ के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है कि मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों ने अपने भविष्य की दिशा तय कर ली है.

रिपोर्टर -अदनान खान

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं. वर्तमान में NDTV के साथ जुड़कर काम कर रही हूं. NDTV की हिंदी वेबसाइट के लिए एजुकेशन और न्यूज के आर्टिकल ल... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up B.Ed Exam Schedule, UP B.Ed Entrance Test Update, Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com