विज्ञापन

UP बीएड प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ की वंदना ने हासिल किया पहला स्थान, टॉप 10 में 6 लड़कियों ने बनाई जगह

उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया है. रिजल्ट के अनुसार टॉप 10 में 4 लड़कों और 6 महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है. अलीगढ़ की वंदना सिंह ने इस एग्जाम में टॉप किया है.

UP बीएड प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ की वंदना ने हासिल किया पहला स्थान,  टॉप 10 में 6 लड़कियों ने बनाई जगह
UP B.Ed एंट्रेंस एग्ज़ाम रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया है.

इस साल उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 में अलीगढ़ की वंदना सिंह ने प्रदेश में टॉपर किया है. रिजल्ट के अनुसार टॉप 10 में 4 लड़कों और 6 लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है. अलीगढ़ की वंदना सिंह जो कि विज्ञान वर्ग से हैं, उन्होंने 400 में से 359 अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया है.  उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 के टॉपर्स को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बधाई दी हैं. उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि परीक्षा में पास होकर उम्मीदवारों ने अपने आने वाले कल की दिशा तय की है.

 उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय ने टेक्नोलॉजी और एआई को जोड़कर अपडेट सिस्टम से परीक्षा कराई. टेक्नोलॉजी की मदद से अब परीक्षाएं बिना नकल के हो पा रही हैं.

4 लाख उम्मीदवारों ने पाई रैंक

बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ ने जारी किया है. इस साल 72 जिलों के 1011 केंद्रों पर  बी.एड. प्रवेश परीक्षा करवाई गई थी. परीक्षा केंद्र में निगरानी के लिए एआई और बायोमेट्रिक तकनीक का प्रयोग किया गया था. लगभग 90 प्रतिशत उम्मीदवारों ने इस साल ये एग्जाम दिया था. 4 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इसमें सफलता पाई है और महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही है.

बता दें ये एग्जाम 31 मई 2026 को दो पालियों में हुआ था. बी.एड. प्रवेश परीक्षा का फॉर्म 4,44,958 उम्मीदवार का था.  रिजल्ट जारी करते हुए कुल 4,00,107  उम्मीदवारों को रैंक जारी की गई है. जिनमें 1,53,612 पुरुष, 2,46,494 महिला और एक ट्रांसजेंडर हैं. आर्ट से 2,48,452, विज्ञान से 1,28,018, वाणिज्य के 20,514 और कृषि वर्ग के 3771 उम्मीदवार शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- UP Toppers Reward: एक लाख रुपये, टैबलेट और मेडल! यूपी बोर्ड, CBSE और ICSE टॉपरों की चमकेगी किस्मत
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up B.Ed Exam Schedule, UP Topper
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com