विज्ञापन

एक दशक लंबा इंतजार खत्‍म, केरल मेडिकल कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होंगी 100 MBBS सीटें

केंद्र सरकार ने तिरुवनंतपुरम स्थित के. करुणाकरण मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में अगले शैक्षणिक सत्र से 100 MBBS सीटों पर दाखिला शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी है.

एक दशक लंबा इंतजार खत्‍म, केरल मेडिकल कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होंगी 100 MBBS सीटें

केंद्र सरकार ने तिरुवनंतपुरम स्थित के. करुणाकरण मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में अगले शैक्षणिक सत्र से 100 MBBS सीटों पर दाखिला शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी है. इस फैसले के साथ करीब 10 साल से लंबित इस मेडिकल कॉलेज के शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. 

एक दशक से तैयार था कॉलेज

रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल कॉलेज की इमारत और आवश्यक बुनियादी ढांचा वर्षों पहले तैयार हो चुका था, लेकिन MBBS कोर्स शुरू करने की मंजूरी नहीं मिलने के कारण यहां अब तक एक भी छात्र का प्रवेश नहीं हो सका था. 

केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने बताया कि नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक के बाद यह सैद्धांतिक मंजूरी मिली है. अब अगले शैक्षणिक सत्र से 100 MBBS सीटों पर प्रवेश शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. 

AIIMS की मांग पर भी केंद्र का सकारात्मक संकेत

बैठक के दौरान केंद्र सरकार ने केरल की लंबे समय से लंबित AIIMS की मांग पर भी सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है. हालांकि अभी AIIMS को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन राज्य सरकार के प्रस्ताव पर विचार किए जाने की बात कही गई है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने केरल सरकार से राज्य में देश का पहला Genetic Institute स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजने को भी कहा है. यदि यह परियोजना मंजूर होती है, तो आनुवंशिक रोगों के उपचार और शोध के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण पहल हो सकती है. 

मेडिकल शिक्षा के अवसर 

100 नई MBBS सीटें शुरू होने से केरल में मेडिकल शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे. इससे राज्य के छात्रों को अतिरिक्त सीटें मिलेंगी और भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अधिक डॉक्टर तैयार किए जा सकेंगे् हालांकि, इन सीटों पर प्रवेश राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की अंतिम नियामकीय प्रक्रिया और NEET UG काउंसलिंग नियमों के अनुसार ही होगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Medical College, New Medical College Hospital, Medical College 2026, Medical College Admission, Medical College
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com