UGC NET Revised Final Answer Key: अगर आपने भी यूजीसी नेट की परीक्षा दी थी और रिजल्ट को लेकर उलझन में थे, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिसंबर 2025 सेशन की रिवाइल्ड (Revised) फाइनल आंसर-की जारी कर दी है. कोर्ट के दखल के बाद अब उन सवालों पर भी फैसला हो गया है जिन पर छात्रों को आपत्ति थी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर हटाए गए सवालों के नंबर कैसे मिलेंगे. आइए आसान भाषा में समझते हैं..
क्यों दोबारा जारी करनी पड़ी आंसर-की
यह सारा विवाद तब शुरू हुआ जब 3 अप्रैल को जारी आंसर-की में सभी सब्जेक्ट्स को शामिल नहीं किया गया था. सिर्फ इतिहास, अर्थशास्त्र, एजुकेशन, कॉमर्स और हिंदी जैसे कुछ ही विषयों की जानकारी दी गई थी. सबसे ज्यादा पेंच इतिहास (History) विषय में फंसा था, जिसमें NTA ने चार सवालों को हटा दिया और तीन सवालों के दो सही आंसन मान लिए. छात्र कार्तिकेय कहोल ने इस गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. छात्रों का आरोप था कि बार-बार आपत्ति जताने के बावजूद NTA और उनके एक्सपर्ट्स ने गलतियों को सुधारने पर ध्यान नहीं दिया. कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए NTA को एक्सपर्ट कमेटी बनाने और इन सवालों की दोबारा समीक्षा करने का आदेश दिया था.
किस सब्जेक्ट से क्या हटा
कोर्ट के आदेश के बाद जो नई लिस्ट आई है, उसमें कुछ बड़े बदलाव हुए हैं. इतिहास से 4 सवाल पूरी तरह हटा (Drop) दिए गए हैं. इसके अलावा 3 सवाल ऐसे हैं जिनके अब एक नहीं बल्कि 2-2 सही उत्तर माने गए हैं. कॉमर्स (Commerce) से भी 3 सवाल हटाए गए हैं. इसमें भी एक सवाल के दो सही जवाब मिले हैं. हिंदी, अर्थशास्त्र और एजुकेशन विषयों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, यानी इनसे कोई सवाल नहीं हटाया गया है.
हटाए गए सवालों के नंबर कैसे मिलेंगे
छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जो सवाल पेपर से हटा दिए गए हैं, उनका क्या होगा, उनके मार्क्स कैसे मिलेंगे. नियम के मुताबिक, जो प्रश्न NTA की ओर से हटाए जाते हैं, उनके नंबर उन सभी कैंडिडेट्स को मिलते हैं, जो उस परीक्षा में शामिल हुए थे. इसे आप बोनस अंक की तरह समझ सकते हैं. जिन सवालों के अब दो सही जवाब हैं, उनमें से अगर आपने किसी भी एक सही विकल्प को चुना था, तो आपको पूरे अंक मिलेंगे. नई आंसर-की आने के बाद अब NTA जल्द ही संशोधित परिणाम (Revised Result) जारी करेगा. इससे उन छात्रों के JRF या नेट क्वालीफाई करने की उम्मीद बढ़ गई है जो कुछ ही नंबरों से रह गए थे.
कैसे डाउनलोड करें नई आंसर-की
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
2. होमपेज पर आपको UGC NET December 2025 Revised Final Answer Key का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
3. एक PDF फाइल खुलेगी, उसमें अपने विषय और प्रश्न आईडी (Question ID) चेक करें.
4. आगे के लिए इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल लें.
CBSE रिजल्ट में रहता है इन राज्यों का दबदबा, कई सालों से टॉप पर है ये शहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं