विज्ञापन

UGC NET June 2026: आवेदन और फीस जमा करने को लेकर NTA की बड़ी चेतावनी, चूक गए तो नहीं मिलेगा मौका

NTA ने सलाह दी है कि उम्मीदवार फीस भरने के बाद 'Confirmation Page' को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित जरूर रख लें, क्योंकि भविष्य में काउंसलिंग और वेरिफिकेशन के समय इसकी सख्त जरूरत पड़ेगी.

UGC NET June 2026: आवेदन और फीस जमा करने को लेकर NTA की बड़ी चेतावनी, चूक गए तो नहीं मिलेगा मौका
NTA ने अपनी एडवाइजरी में एक और सबसे महत्वपूर्ण बात कही है.

NTA UGC NET 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन - नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जून 2026 के उम्मीदवारों के लिए एक बेहद जरूरी एडवाइजरी जारी की है. अगर आप भी इस साल प्रोफेसर बनने या जेआरएफ (JRF) की रेस में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके पास फॉर्म भरने और फीस जमा करने के लिए अब बहुत कम समय बचा है. NTA ने साफ कर दिया है कि रजिस्ट्रेशन पोर्टल 20 मई 2026 को बंद हो जाएगा.

बिना फीस अधूरा रहेगा फॉर्म

NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि केवल फॉर्म भर देने से आपका आवेदन स्वीकार नहीं होगा. जब तक आप फीस जमा नहीं करते और 'कन्फर्मेशन पेज' डाउनलोड नहीं करते, तब तक आपका आवेदन अधूरा माना जाएगा. अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों और वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक से बचने के लिए उम्मीदवार आखिरी तारीख का इंतजार न करें.

 दोबारा मौका नहीं मिलेगा

NTA ने अपनी एडवाइजरी में एक और सबसे महत्वपूर्ण बात कही है. इस बार छात्रों को केवल एक ही एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अनुमति है. अगर आप एक से ज्यादा फॉर्म भरते हैं, तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है. इसके अलावा, फीस चुकाने से पहले अपने सभी विवरणों और विशेष रूप से अपने 'सब्जेक्ट' को अच्छी तरह से जांच लीजिए. फॉर्म सबमिट होने के बाद इसमें बदलाव (Correction) का कोई मौका नहीं दिया जाएगा.

कैटेगरी के अनुसार कितनी है एप्लीकेशन फीस?

सामान्य/अनारक्षित (General/Unreserved): 1,150

जनरल-EWS और OBC-NCL: 600

SC / ST / PwD और थर्ड जेंडर: 325

जरूरी तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की अवधि: 29 अप्रैल से 20 मई 2026

एग्जाम सिटी स्लिप (Advance Intimation): 10 जून 2026 तक

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 15 जून 2026 तक

परीक्षा की तारीखें: 22 जून से 30 जून 2026

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UGC NET June 2026, NTA UGC NET Advisory, UGC NET Application Form 2026, UGC NET Registration Last Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com