CBSE 10th 12th Result 2026: सीबीएसई रिजल्ट की घड़ी करीब आते ही धड़कनें तेज हो गई हैं. 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों की मेहनत का फैसला कुछ ही दिनों में होने वाला है. हर किसी की नजर ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर टिकी हैं, लेकिन असली मुकाबला तो उन राज्यों और शहरों के बीच है, जो सालों से टॉप की पोजिशन पर कब्जा जमाए बैठे हैं. आइए जानते हैं CBSE रिजल्ट में किन राज्यों का दबदबा रहता है, कौन सा शहर सालों से टॉप पर बना हुआ है.
CBSE रिजल्ट में किस राज्य का दबदबापिछले साल यानी 2025 के आंकड़ों को देखें, तो दक्षिण भारतीय राज्यों ने शानदार प्रदर्शन किया था. 12वीं बोर्ड में लक्षद्वीप ने 100% रिजल्ट देकर सबको पीछे छोड़ दिया. इसके बाद तेलंगाना (99.73%) और आंध्र प्रदेश (99.51%) का नंबर आता है. केरल और तमिलनाडु भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे. वहीं, 10वीं बोर्ड में तमिलनाडु और केरल 99.86% पास प्रतिशत के साथ देश में नंबर-1 रहे.
CBSE रिजल्ट में टॉप पर कौन सा शहरअगर किसी एक शहर की बात करें जिसने पिछले 3-4 सालों से केरल का त्रिवेंद्रम टॉप पर बना हुआ है. 2025 को छोड़ दें तो चाहे 10वीं हो या 12वीं त्रिवेंद्रम 2022, 2023, 2024 से लगातार नंबर-1 बना हुआ है. त्रिवेंद्रम के बाद चेन्नई और विजयवाड़ा जैसे शहरों ने भी टॉप-3 में अपनी जगह पक्की कर रखी है. बेंगलुरु भी इस रेस में हमेशा आगे रहता है. 2024 में विजयवाड़ा दूसरे नंबर, 2022 और 2023 में बेंगलुरु को दूसरी पोजिशन मिली थी. चेन्नई ने इन तीनों सालों में टॉप-3 में बनी रही.
सीबीएसई रिजल्ट में दिल्ली का हाल
देश की राजधानी दिल्ली के रिजल्ट में पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव देखे गए हैं. 12वीं में 2025 में पूर्वी दिल्ली 7वें और पश्चिमी दिल्ली 8वें नंबर पर रही थी. 2022-23 के मुकाबले दिल्ली की रैंकिंग में थोड़ी गिरावट आई. 10वीं में दिल्ली के लिए पिछला साल (2025) काफी अच्छा रहा, जहां पश्चिमी दिल्ली 5वें और पूर्वी दिल्ली 6ठें नंबर पर रही. इससे पहले दिल्ली टॉप-10 से भी बाहर थी.
CBSE रिजल्ट कैसे चेक करें
1. सबसे पहले वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.
2. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
3. आप 'उमंग ऐप' या 'डिजिलॉकर' पर भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- OPT प्रोग्राम क्या है? जिसे लेकर अमेरिका में छिड़ी बहस, क्यों यह दुनियाभर के छात्रों के लिए अहम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं