विज्ञापन

UGC NET के बाद कहां मिलेगी नौकरी? यहां जानिए सरकारी से लेकर प्राइवेट फिल्ड तक बेस्ट करियर ऑप्शंस

दरअसल, UGC NET यानी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट केवल कॉलेज और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का रास्ता नहीं है. यह परीक्षा उम्मीदवारों को रिसर्च, सरकारी संस्थानों, कॉर्पोरेट सेक्टर, कंटेंट इंडस्ट्री और एडटेक कंपनियों तक पहुंचने का अवसर भी देती है.

UGC NET के बाद कहां मिलेगी नौकरी? यहां जानिए सरकारी से लेकर प्राइवेट फिल्ड तक बेस्ट करियर ऑप्शंस
आज के समय में निजी क्षेत्र में भी UGC NET की मांग बढ़ रही है.

UGC NET June 2026 Result: एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर UGC NET पास करने के बाद क्या केवल असिस्टेंट प्रोफेसर ही बना जा सकता है या फिर करियर के दूसरे रास्ते भी मौजूद हैं. अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो इसका जवाब आज के इस आर्टिकल में विस्तार से देने जा रहे हैं. 

यूजीसी नेट के बाद क्या है करियर ऑप्शंस

फुल टाइम रिसर्चर बन सकते हैं

जिन लोगों ने नेट के साथ-साथ JRF (Junior Research Fellowship) भी क्वालिफाई की है, उनके लिए रिसर्च का फिल्ड सबसे बड़ा ऑप्शन माना जाता है. ऐसे अभ्यार्थी यूनिवर्सिटीज और रिसर्च इंस्टीट्यूट्स में फुल टाइम रिसर्चर के तौर पर काम कर सकते हैं. पीएचडी के दौरान स्टाइपेंड मिलने के साथ-साथ आगे चलकर सीनियर रिसर्च फेलो और साइंटिस्ट जैसे पदों तक पहुंचने के अवसर भी मिलते हैं.

सरकारी नौकरी का भी खुलता है रास्ता

इसके अलावा कई सरकारी विभागों और शिक्षा से जुड़े संस्थानों में भी UGC NET पास करने वालों को प्राथमिकता दी जाती है. लाइब्रेरी साइंस, एजुकेशन डिपार्टमेंट और पॉलिसी रिसर्च से जुड़े पदों पर यह क्वालिफिकेशन बहुत काम आती है. 

आज के समय में प्राइवेट सेक्टर्स में भी UGC NET की मांग बढ़ रही है. सब्जेक्ट पर मजबूत पकड़ रखने वाले उम्मीदवार कॉर्पोरेट ट्रेनर और एजुकेशन कंसल्टेंट के रूप में काम कर सकते हैं. स्किल डेवलपमेंट कंपनियां और कोचिंग संस्थान ऐसे विशेषज्ञों को अच्छी सैलरी पैकेज पर हायर करते हैं.

एजुकेशनल कंटेंट राइटर

अगर  आपको राइटिंग और एडिटिंग में इंट्रेस्ट है तो UGC NET के बाद एजुकेशनल कंटेंट राइटर, टेक्स्टबुक एडिटर और रिसर्च जर्नल एडिटर जैसे पदों पर भी करियर बनाया जा सकता है. पब्लिशिंग हाउस और शिक्षा से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे प्रोफेशनल्स की लगातार मांग बनी रहती है.

वहीं, तेजी से बढ़ रहे एडटेक सेक्टर में भी UGC NET क्वालिफाइड उम्मीदवारों के लिए अवसर मौजूद हैं. ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म और एडटेक कंपनियां सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट, कोर्स डिजाइनर और कंटेंट क्यूरेटर जैसे पदों के लिए योग्य लोगों की तलाश करती रहती हैं.

यह भी पढ़ें- UGC NET Result के बाद अब क्या? JRF क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को आगे क्या करना होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com