विज्ञापन

UGC NET Answer Key 2026 जल्द होगी जारी, जानें क्या रहा पिछले साल का ट्रेंड और कैसे करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UGC NET जून 2026 की प्रोविज़नल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र जारी करेगी. जून सत्र की परीक्षाएं 22 से 30 जून 2026 तक आयोजित की गई थीं.

UGC NET Answer Key 2026 जल्द होगी जारी, जानें क्या रहा पिछले साल का ट्रेंड और कैसे करें डाउनलोड
अगर आपको लगता है कि आंसर-की में किसी सवाल का जवाब गलत है, तो आप उस पर अपनी आपत्ति (Objection) दर्ज करा सकते हैं. 

UGC NET Answer Key 2026 : अगर आपने भी इस साल UGC NET की परीक्षा दी है, तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) जारी करने वाली है. परीक्षा देने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. बता दें कि UGC NET जून सेशन का एग्जाम 22 जून से 30 जून 2026 के बीच देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

NTA का इतिहास देखें तो परीक्षा खत्म होने के एक से दो हफ्ते के भीतर आंसर-की जारी कर दी जाती है. ऐसे में आइए पिछले 3 सालों के ट्रेंड पर एक नजर डालते हैं और आंसर की कैसे डाउनलोड करें इसके बारे में भी बताएंगे.

UGC NET Answer Key: पिछले साल का क्या रहा है ट्रेंड?

  1. 2025 में परीक्षा 25 से 29 जून के बीच आयोजित हुई थी और आंसर की 6 जुलाई को जारी कर दी गई थी
  2. वहीं 2024 में 18 जून से 26 जून तक चला थी एग्जाम और आंसर की 6 जुलाई को आ गई थी.
  3. जबकि 2023 में 13 से 22 जून परीक्षा आयोजित की गई थी और इस बार भी 6 जुलाई को आंसर की जारी हो गई थी. 

इस ट्रेंड के मुताबिक, 6 जुलाई को आंसर जारी कर दी गई थी. ऐसे में परीक्षार्थियों को उम्मीद है आज उनको आंसर की मिल जाए.   बता दें कि NTA छात्रों को आंसर-की के साथ-साथ उनकी रिस्पॉन्स शीट (Response Sheet) और क्वेश्चन पेपर भी उपलब्ध कराएगा. 

अगर आपको लगता है कि आंसर-की में किसी सवाल का जवाब गलत है, तो आप उस पर अपनी आपत्ति (Objection) दर्ज करा सकते हैं.  इसके लिए आपको तय समय के अंदर जरूरी सबूत (Proof) अपलोड करने होंगे और प्रति सवाल एक निश्चित प्रोसेसिंग फीस देनी होगी.

UGC NET 2026 Answer Key कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'Provisional Answer Key for UGC-NET June 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें.
  • आपकी स्क्रीन पर आंसर-की खुल जाएगी.
  • इसे अच्छे से चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.

यह भी पढ़ें- NEET Fee Refund: नीट के लाखों छात्रों के लिए आखिरी मौका, इस तारीख के बाद फीस रिफंड नहीं करेगा NTA

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ugc Net Answer Key 2026 Download, Ugc Net Answer Key 2026 Pdf Free Download, Ugc Net Answer Key 2026 Release Date, Ugc Net Answer Key 2026 Subject Wise
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com