Top 10 IIRF School : बच्चों की पढ़ाई के लिए सही स्कूल चुनना हर पैरेंट के लिए एक बड़ा फैसला होता है. पढ़ाई के साथ स्कूल का माहौल और बच्चों को मिलने वाला सपोर्ट भी उतना ही जरूरी होता है. ऐसे में रैंकिंग्स पैरेंट्स को एक शुरुआती दिशा दे सकती है. इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क यानी IIRF ने देश के अलग-अलग शहरों से उन स्कूलों की सूची जारी की है, जिन्हें उनकी एकेडमिक परफॉर्मेंस और स्टूडेंट सपोर्ट सिस्टम के आधार पर आंका गया है. यह सूची पैरेंट्स को यह समझने में मदद करती है कि देशभर में किन स्कूलों का नाम लगातार सामने आता रहा है.
IIRF रैंकिंग में शामिल भारत के 10 प्रमुख स्कूल
- दिल्ली पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु नॉर्थ (Delhi Public School Bangalore North)
- बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, माहिम (Bombay Scottish School, Mahim)
- सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राज निवास मार्ग, दिल्ली (St. Xavier's Senior Secondary School, Raj Niwas Marg)
- कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल, मुंबई (Cathedral and John Connon School)
- सलवान पब्लिक स्कूल, मयूर विहार, दिल्ली (Salwan Public School, Mayur Vihar)
- सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जयपुर (St. Xavier's Senior Secondary School, Jaipur)
- मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा रोड, दिल्ली (Modern School, Barakhamba Road)
- आर. एन. पोदार स्कूल, मुंबई (R. N. Podar School)
- बाल भारती पब्लिक स्कूल, गंगाराम, नई दिल्ली (Bal Bharati Public School, Gangaram)
- सेंट मैरीज़ स्कूल, मुंबई (St. Mary's School, Mumbai)
हालांकि किसी भी रैंकिंग से स्कूलों की एक ओवरऑल तस्वीर जरूर मिलती है, लेकिन पैरेंट्स को इसे अंतिम फैसला नहीं मानना चाहिए. हर बच्चे की जरूरत और सीखने का तरीका अलग होता है, इसलिए स्कूल चुनते समय इन पहलुओं को भी ध्यान में रखना जरूरी है.
IIRF की यह सूची पैरेंट्स के लिए एक शुरुआती रेफरेंस हो सकती है, जिसके बाद स्कूल का माहौल और बच्चे की सहजता देखकर सही फैसला लिया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं