गर्मियों की छुट्टियों कुछ राज्यों में शुरू हो गई हैं, जबकि कुछ राज्यों में जल्द ही पड़ने वाली है. गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को मस्ती के साथ-साथ कुछ ऐसी एक्टिविटीज भी करवाएं जो उनकी पढ़ाई से जुड़ी हुई हों. बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में ऐसे तैयार करें कि पूरे साल पढ़ाई में मदद मिले. नीचे बताई गई टिप्स आपके काम आएंगी, इनकी मदद से आप अपने बच्चो को होशियार बना सकेंगे, तो आइए बिना देरी किए जानते हैं, समर वेकेशन से जुड़ी खास टिप्स
समर वेकेशन में अपनाएं ये 5 टिप्स-
1.सबसे पहले होमवर्क पूरा कराएं
बच्चों में सामान्य तौर पर ये आदत होती है, कि वे पहले तो होमवर्क पर ध्यान नहीं देते और जैसे ही स्कूल खुलने का समय नजदीक आता है, वैसे ही पैनिक करने लगते हैं. इसलिए सबसे पहले अपने बच्चों के ऊपर से होमवर्क के डर को दूर करें, और समर वैकेशन में भी होमवर्क करवाना चाहिए.
2.जिस विषय में हो समस्या
हर बच्चे को कोई विषय बहुत पसंद होता है,तो कोई विषय बहुत कठिन लगता है. आपका बच्चा जिस सब्जेक्ट में कमजोर हो, उस विषय को चुनें और उसके साथ बैठकर ये डर को खत्म कराएं. ये समय प्रैक्टिस के लिए अच्छा माना जाता है. इस समय न स्कूल का प्रेशर और न ही होमवर्क का प्रेशर होता है. इस समय का पूरा लाभ उठाए.
3.हैंडराइटिंग पर कर सकते हैं काम
बहुत से बच्चों की हैंडराइटिंग अच्छी नहीं होती है. ये समय इस काम के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है. उन्हें बुक्स लाकर दें और प्रैक्टिस कराएं. हिंदी या इंग्लिश जिस विषय में उन्हें प्रैक्टिस की जरूरत हो वो कराएं. अगर आप हैंडराइटिंग पर काम करवाते है तो बच्चों की लिखने की स्पीड बढ़ जाती है.
4. स्विमिंग है अच्छा ऑप्शन
आप अपने बच्चों को समर वेकेशन में स्विमिंग पूल भी भेज सकते हो, जिससे वो स्विमिंग करना भी सिख जाएंगे.
5. स्टोरी टेलिंग
गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को छोटी-छोटी कहानियां बनाने और उन्हें बोलकर सुनाने के लिए कह सकते है. दिन भर में आपने क्या काम किया क्या देखा इस तरीके की कहानी को सुन सकते है. इससे भाषा और बोलने में सुधार होता है, जिससे सोचने की शक्ति भी बढ़ती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं