Study Abroad: विदेश में जाकर पढ़ाई करना हर स्टूडेंट का सपना होता है, लेकिन सही यूनिवर्सिटी का सेलेक्शन करना बहुत जरूरी फैसलों में से एक है. जब भी स्टूडेंट्स बाहर पढ़ने की प्लानिंग करते हैं, तो वे वहां के कोर्सेज, फीस, रहने की जगह और कैंपस लाइफ को जरूर देखते हैं. इन सब के बीच, दुनिया भर की यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग एक ऐसा जरिया है, जिससे यह पता चलता है कि कौन सा संस्थान पढ़ाई, रिसर्च, नौकरी के चांसेस और ग्लोबल पहचान के मामले में कितना बेहतर है. हाल ही में जारी हुई QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 ने दुनिया भर की बेहतरीन यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की है, जो स्टूडेंट्स के इस सफर को आसान बना सकती है.
एशिया का बढ़ा दबदबा
बीते 18 जून को जारी की गई QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में दुनिया भर की 1500 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज को शामिल किया गया है. हमेशा की तरह इस बार भी दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज में अमेरिका और ब्रिटेन का बोलबाला रहा, जहां दोनों देशों की चार-चार यूनिवर्सिटीज ने जगह बनाई. वहीं स्विट्जरलैंड और सिंगापुर की एक-एक यूनिवर्सिटी टॉप 10 में शामिल रही.
लेकिन सबसे खास बात ये है कि दुनिया की टॉप 20 यूनिवर्सिटीज में एशिया की 5 यूनिवर्सिटीज ने अपनी जगह पक्की की है.
कैसे तय होती है ये रैंकिंग?
यह रैंकिंग छात्रों को अलग-अलग पैमानों पर यूनिवर्सिटीज की तुलना करने का मौका देती है. इसमें देखा जाता है कि:
- यूनिवर्सिटी की पढ़ाई कैसी है.
- वहां से पढ़े स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट कैसा रहा है.
- रिसर्च का लेवल कैसा है.
- इंटरनेशनल स्टूडेंट्स और टीचर्स की संख्या कितनी है.
- इसके अलावा सस्टेनेबिलिटी और एम्प्लॉयमेंट आउटकम्स को भी परखा जाता है.
इन एशियाई देशों का जलवा
सिंगापुर, चीन, हॉन्गकॉन्ग, जापान से लेकर साउथ कोरिया तक एशिया आज के समय में दुनिया की सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटीज का घर बन चुका है. ये संस्थान न सिर्फ ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बना रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के रिसर्चर्स, इनोवेटर्स और लीडर्स को भी तैयार कर रहे हैं. अगर आप भी विदेश में पढ़ाई करने का मन बना रहे हैं, तो एशिया के ये टॉप संस्थान आपके करियर को एक नई उड़ान दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Re-NEET 2026 की फाइनल आंसर की कभी भी आ सकती है, एप्लिकेशन नंबर के साथ रहें तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं